सेब के सिरके से तेजी से घटेगा वजन, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका: Apple Cider Vinegar for Weight Loss
Apple Cider Vinegar for Weight Loss

वजन कम करने में इस तरह इस्तेमाल करें सेब के सिरके को

आप अगर सही तरीके से वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका वेट ही कंट्रोल नहीं होता है। बल्कि, इससे पेट की चर्बी भी जल्द ही कम होती है।

Apple Cider Vinegar for Weight Loss: सेब का सिरका हमारे स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। लेकिन, खासतौर पर यह वजन कम करने में हमारी काफी मदद करता है। अगर आपने आज तक वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपको उसका इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि, इससे आपको बहुत सारे फायदे मिलेंगे। आप अगर सही तरीके से वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका वेट ही कंट्रोल नहीं होता है। बल्कि, इससे पेट की चर्बी भी जल्द ही कम होती है। चलिए जानते हैं कि सेब का सिरका वजन कम करने के लिए कैसे इस्तेमाल करना चाहिए….

सेब के सिरके के फायदे

Apple Cider Vinegar for Weight Loss
Apple Cider vinegar health benefits

खराब बैक्टीरिया को मारे

सेब का सिरका हमारे शरीर के बैक्टीरिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही यह खराब बैक्टीरिया को मारता है। इसके अलावा ये हमारे आंत बैक्टीरिया के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

डायबिटीज को करें कंट्रोल

Diabetes
Diabetes

अगर आपको डायबिटीज काफी ज्यादा है, तो आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, यह हमारे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

वजन घटाने में मदद करें

Apple Cider vinegar benefits
Apple Cider vinegar benefits

हमारे पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब का सिरका बेहद कारगर उपाय है। अगर आप प्रतिदिन सेब के सिरके का इस्तेमाल करती हैं, तो जल्द ही आपका वजन कम हो सकता है।

त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है

Apple Cider vinegar benefits for skin
Apple Cider vinegar benefits for skin

अगर आपको कील मुहांसे की समस्या अत्यधिक परेशान करती है, तो आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल अपने खानपान में करना चाहिए। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो हमारी त्वचा से बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं।

वजन घटाने के लिए ऐसे करें सिरके का इस्तेमाल

अगर आपको तेजी से अपना मोटापा कम करना है, तो आपको अपने खान-पान में सेब के सिरके का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, अपने डाइटिशियन से इसके लिए पहले सलाह लें। आप चाहे तो वजन कम करने के लिए प्रतिदिन एक से दो चम्मच सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। आप एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे सुबह में पी जाए। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी और जल्द आपके पेट की चर्बी भी कम हो जाएगी।

इस ड्रिंक को पीने से घटेगा वजन

Weight loss drink recipe
Weight loss drink recipe

तेजी से वजन कम करने के लिए सेब के सिरके से कई तरह के वेट लॉस ड्रिंक्स बनाए जा सकते हैं, जो काफी स्वादिष्ट भी होते हैं और आपके पेट की चर्बी को तुरंत कम भी करते हैं।

सामग्री

ताजा पालक
सेब का सिरका
हरे सेब
पीसा हुआ दालचीनी
लौंग
शहद
बर्फ
पानी

वेट लॉस ड्रिंक बनाने की रेसिपी

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आप पालक को अच्छी तरह से साफ कर लें और सेब को भी धो लें। अब एक बर्तन में पालक, सेब और बाकी सभी ऊपर बताए गई सामग्रियों को मिला दें। अब इन्हें ब्लेंडर में डालें। अच्छी तरह से इन्हें ब्लेंड कर दें। इसका सेवन आप तुरंत भी कर सकते हैं। आपको यह ड्रिंक प्रतिदिन सुबह में पीना है।

तेजी से वजन कम के लिए इन तरीकों से करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

नींबू के साथ करें उपयोग

Lemon and apple Cider vinegar drink
Lemon and apple Cider vinegar drink

आप सेब के सिरके का प्रयोग नींबू के साथ वजन कम करने के लिए कर सकते है। आप एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं और सेब के सिरके को भी मिलाएं। अब इशका सेवन करें। इसके सेवन से शरीर का वजन कम होने के साथ ही साथ आप एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं।

शहद के साथ करें उपयोग

Apple Cider vinegar weight loss drink
Apple Cider vinegar weight loss drink

जल्दी से पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप सेब के सिरके के साथ शहद मिलाकर पानी पी सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में सेब का सिरका लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें।

पानी के साथ करें ट्राई

आप चाहे तो सिर्फ पानी के साथ भी सेब का सिरका मिलाकर पी सकती है। इससे भी वजन कम होता है। साथ ही आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।

वजन कम करने के लिए ले रही हैं सेब का सिरका, तो रखें इन बातों का खास ध्यान

Weight loss Tips
Weight loss Tips

सेब का सिरका हमारे स्वास्थ्य को जरूर फायदा पहुंचाता है। लेकिन, इसे लेने का तरीका सही होना चाहिए। कई लोग सेब का सिरका सेवन करने के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

मिक्स करके ही करें सेवन

सेब का सिरका काफी एसिडिक होता है। इसलिए, हमें हमेशा इसे किसी चीज के साथ मिलाकर ही पीना चाहिए। आप हमेशा गुनगुने पानी या नार्मल टेंपरेचर के पानी के साथ ही सेब का सिरका पिया करें। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या परेशान नहीं करेगी।

सही मात्रा का रखें ध्यान

Apple Cider vinegar benefits
Apple Cider vinegar benefits

वजन कम करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद जरूर है। लेकिन, इसकी सही मात्रा का ध्यान रखना भी हमारा दायित्व है। कभी-कभी ज्यादा सेब के सिरके सेवन से आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आप शुरुआत में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका डायलूट करके ले सकती हैं। आप कभी भी एक साथ 15 एमएल सेब का सिरका ना लें। आप चाहे तो इसे दो या तीन बार में लें सकती हैं।

खाने के तुरंत बाद ना करें सिरके का सेवन

आप सेब के सिरके का किस समय सेवन कर रही है, यह भी काफी महत्व रखता है। अगर आपने तुरंत खाना खाया है, तो आपको सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डाइजेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है और यह आपके वजन को घटाने के बजाय बढ़ा भी सकता है। आप कोशिश करें कि सेब के सिरके को पानी के साथ हमेशा सुबह में ही लें।

वजन घटाने के लिए पी रही हैं एप्पल साइडर विनेगर, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स

पाचन तंत्र को करें खराब

Digestive system
Digestive system

किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वीडन के एक यूनिवर्सिटी में हुए सर्वे के अनुसार अगर आप 1 दिन में 5 एमएल से अधिक सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे आपको भूख कम भी लग सकती हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि शुरुआत में 5 एमएल ही सेब के सिरके का सेवन करें। इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा।

एसिडिटी करेगी परेशान

अगर आप वजन घटाने के लिए सेब के सिरके का सेवन कर रही हैं, तो इसके कारण आपको एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। दरअसल, सेब को यीस्ट के साथ मिलाया जाता है, जो उनमें मौजूद शक्कर को अल्कोहल में बदल देता है। जिसके बाद अल्कोहल बैक्टीरिया को जोड़कर एसिटिक एसिड में बैक्टीरिया हो जाता है। अगर आप तेजी में वजन कम करने के लिए सेब के सिरके को अधिक मात्रा में पीते हैं, तो आपको पेट में जलन और गैस की शिकायत हो सकती है।

हड्डियों को करता है कमजोर

अगर आप लंबे समय तक सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो इसका बुरा असर हमारे हड्डियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। क्योंकि, एसिड हड्डियों से पोटैशियम जैसे मिनरल्स को अलग कर देता है और हमें हाथ पांव में दर्द की शिकायत होने लगती है इसलिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, तभी ये आपको कोई फायदा पहुंचाएगा।

हार्ड दवाएं खा रहे हैं तो हो सकती है परेशानी

अगर आप किसी प्रकार का हार्ड दवाई प्रतिदिन खाते हैं, तो आपको सेब के सिरके के सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कैसे करें?

आप वजन तेजी से घटाने के लिए प्रतिदिन एक गिलास पानी में लगभग 1-2 बड़े चम्मच सेब साइडर सिरका मिलाकर पी सकती हैं। इससे जल्दी चर्बी कम होती है।

क्या मैं रोज एप्पल साइडर विनेगर पी सकता हूं?

अगर आप सीमित मात्रा में सेब के सिरके का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो यह आपके सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

क्या एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के लिए अच्छा है?

आप सेब के सिरके को टोनर या चेहरे के क्लींजर के रूप में लगा सकते है। ये आपकी त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करता है।

एप्पल साइडर विनेगर किसे नहीं लेना चाहिए?

जिन भी व्यक्तियों को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उन्हें सेब के सिरके के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

एप्पल साइडर विनेगर किडनी के लिए अच्छा क्यों है?

सेब का सिरका अम्लीय प्रकृति गुर्दे की पथरी के आकार को कम करने और समय के साथ उसे तोड़ने में मदद करता है।

एप्पल साइडर विनेगर अच्छा है या बुरा?

हमारे शरीर के लिए सेब का सिरका कई मायनों में फायदेमंद है। अगर आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके वजन को कम करता है। साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त करता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...