amla for digestion
Amla For Summer

सुपर फ़ूड है आंवला, इन बीमारियों से रखेगा दूर

विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका हर दिन सेवन करने से हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं।

Amla For Summer: गर्मियों में हमें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इसलिए मौसम के हिसाब से ऐसी चीज़ें डाइट में शामिल करने की ज़रूरत होती है, जो हमें अंदर से ठंडक दे सकें। ऐसे ही फूड्स में से एक है आंवला। विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका हर दिन सेवन करने से हम कई बीमोरियों से दूर रहते हैं। अगर आपको भी गर्मियों में एकदम स्वस्थ बने रहना है, तो आंवले का सेवन जरूर करें। जानते हैं इसे खाने के फायदे।

इम्युनिटी बूस्टर

विटामिन सी से युक्त आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवले के सेवन से सर्दी, खांसी जैसी बीमारियाँ जल्दी नहीं घेरती हैं। दरअसल, विटमिन-सी शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को बूस्ट करने का काम करता है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इन सफेद रक्त कोशिकाओं पर ही निर्भर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स आपको हर तरह के इन्‍फेक्‍शन से बचाते हैं। 

Amla For Summer

पेट के लिए फायदेमंद

आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करता है। कब्ज़ या गैस की समस्या वाले लोगों को आंवले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे उनका पाचन तंत्र ठीक से काम करने लगता है। इसके अलावा अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो रोज़ सुबह आंवला चूर्ण खाना शुरू कर दें।  आंवला ठंडक प्रदान करता है और इससे पेट की जलन दूर हो जाती है।

Amla

आंखों को रखे हमेशा सही

आंवला हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें उपस्थित विटमिन-सी गैर जरूरी फैट को रेटिना आर्टरीज़ में जमा होने से रोकता है। इससे हमारी आई साइट हमेशा सही बनी रहती है। आप रोजाना कच्चा आंवला या उसका जूस या पाउडर बनाकर खाएं। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवले के मुरब्बा या अचार का सेवन भी फायदेमंद होता है। 

Amla For Summer

लंबे और घने बाल

आंवला का नियमित रूप से सेवन करने से बाल मजबूत और घने होते हैं। जो लोग लंबे समय से आंवले का सेवन कर रहे होते हैं, उनके सिर के बाल अधिक समय तक काले और घने रहते हैं। आंवला बालों के झड़ने, समय से पहले सफेद होने की समस्या से बचा सकता है। आंवला बालों को मजबूती देता है और रूसी से भी राहत दे सकता है। आंवला को हेयर टॉनिक भी कहा जाता है, क्योंकि बालों की देखभाल के लिए यह रामबाण इलाज़ है।

Amla Benefits

हार्ट हेल्थ

नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से आप हार्ट से जुडी कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यह शरीर में उपस्थित बेड कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करता है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इस कारण हार्ट अटैक या दूसरी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Amla for Heart

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है और आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो आपके लिए आंवला का सेवन बेहद लाभकारी होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार आंवला रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

Amla for Hemoglobin

आप भी अपनी डाइट में हर दिन आंवला जरूर शामिल करें और इसका भरपूर स्वास्थ्य लाभ लें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment