बादाम खाने से पहले जान लें उसके प्रकार और फायदे: Almonds Benefits and Types
Almonds Benefits and Types

Almonds Benefits and Types: सर्दियों में बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरे बादाम सर्दियों में सभी की डाइट में शामिल होते हैं। लोग बादाम का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य और न्यूट्रिशन के लिए भी करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि बादाम के फायदे आपको नहीं मिल पाते। जिसकी वजह है बादाम की क्वालिटी या प्रकार। क्योंकि बादाम के फायदे कई बार उसके प्रकार पर निर्भर करता है। ऐसे में आपका ये जान लेना बहुत जरूरी है कि किस तरह के बादाम का सेवन आपको करना चाहिए।

जिन लोगों को बादाम की किस्मों के बारे में समझ नहीं है वह अक्सर बाजारों में आमतौर पर मिलने वाले बादाम खरीद लेते हैं। लेकिन, हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आप बादाम खरीदते हुए उसकी किस्म पर जरूर ध्यान देंगे। दरअसल, बाजार में बादाम के तीन प्रकार:- मामरा बादाम, कैलिफोर्निया बादाम और गुरबंदी बादाम मौजूद हैं।

Almonds Benefits and Types: मामरा बादाम

Almonds Benefits and Types
Mamra Almonds Benefits

बाजार में मौजूद बादाम के प्रकार में मामरा किस्म के बादाम को सबसे अच्छा माना जाता है यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह बादाम हल्की मिठास से भरा होता है। इसका आकार एक नाव की तरह और इसके छिलके पर धारियां होती हैं। जो छूने पर पता चलती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरे मामरा बादाम ईरान से आते हैं।

फायदे

विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर मामरा बादाम रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसको खाने से एनर्जी मिलती है और पेट भरा-भरा सा लगता है।

कैलिफोर्निया बादाम

Almonds Benefits and Types
California Almond Benefits

विटामिन ए, बी और ई से भरपूर कैलिफोर्निया बादाम भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह खाने में मीठा होता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है। यह साइज में थोड़ा छोटा और थोड़ा मोटा होता है। हालांकि बाजार में इस बादाम की कई अलग-अलग वैरायटी भी मिलती है। इसको अमेरिकन बादाम भी कहते हैं।

फायदे

विटामिन से भरपूर कैलिफोर्निया बादाम स्किन और बालों के लिए एकदम सही है। यह हेल्दी ड्राई फ्रूट सेलेनियम से भरपूर और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा और बालों को बेहतर बनाता है।

गुरबंदी बादाम

Almonds Benefits and Types
Gurbandi Almond

गुरबंदी बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आंखें, बाल, स्किन और नाखूनों को स्वस्थ रखता है। अफगानिस्तान से आने वाला ये बादाम छोटे आकार का और दिखने में थोड़ा सा काला नजर आता है। इसके साथ ही इसके स्वाद में हल्का कड़वापन होता है।

फायदे

गुरबंदी बादाम के सेवन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे आंखें, बाल, स्किन और नाखून भी स्वस्थ रहते हैं। ये बादाम पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को भी ठीक करता है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...