आपकी इन आदतों की वजह से जल्दी दिखने लगेगा बुढ़ापा: Aging Habits
Aging Habits

ये आदतें समय से पहले आपको बना सकती हैं बूढ़ा

कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनकी उम्र कम होती है लेकिन वह शरीर से बढ़े लगने लगते हैं। जैसे कि किसी की उम्र 30 साल है मगर वह शरीर से 40-45 साल के लगने लगते हैं। ऐसा आपकी कुछ आदतों की वजह से होता है।

Aging Habits: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसके बदलाव शरीर पर दिखने लगते हैं। आपको खुद से ही महसूस होने लगता है कि आपके शरीर में कई बदलाव हो रहे हैं। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनकी उम्र कम होती है लेकिन वह शरीर से बढ़े लगने लगते हैं। जैसे कि किसी की उम्र 30 साल है मगर वह शरीर से 40-45 साल के लगने लगते हैं। ऐसा आपकी कुछ आदतों की वजह से होता है। इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। जब लाइफस्टाइल खराब होता है तो उसका असर आपके पूरे शरीर पर दिखता है। आप कई बीमारियों से भी ग्रसित हो जाते हैं जिसकी वजह से आप उम्र से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं। आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताते हैं। जिनके बारे में जानकर आप खुद को इनसे दूर रख सकते हैं और समय से पहले बूढ़ लगने से बच सकते हैं।

चीनी का ज्यादा सेवन करना

Aging Habits
Aging Habits-sugar

कई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है लेकिन जरुरत से ज्यादा मीठे का सेवन आपके दिल के साथ चेहरे के लिए नुकसानदायक होता है। स्किन में पाए जाने वाले प्रोटीन कोलेजन और इलास्टिम को चीनी कमजोर कर देता है। जिसकी वजह से चेहरे की चमक कम हो जाती है साथ ही स्किन डल होने की वजह से इंसान समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है साथ ही डायबिटीज का मरीज बन सकता है।

स्ट्रेस लेना

stress
Aging Habits-stress

स्ट्रेस शरीर को सबसे ज्यादा बीमारियों से ग्रसित करवा देता है। स्ट्रेस की वजह से आप सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रुप से भी कमजोर होते हैं। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जात है साथ ही स्ट्रेस बालों पर सबसे ज्यादा असर डालता है। इससे बाल झड़ने लगते हैं।

एक्सरसाइज नहीं करना

शरीर के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत जरुरी होती है। जब आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो शरीर की कई मांसपेशियां काम करना भी बंद कर देती हैं। जब आप शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं तो शरीर जल्दी बीमारियों का शिकार होता है और समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है।

Exercise
Aging Habits-Exercise

ज्यादा मेकअप करना

कई महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। वह सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन जब आप रोजाना ढेर सारा मेकअप करती हैं तो इससे झुर्रियां आने लगती हैं। जिसकी वजह से आप समय से पहले बूढ़ी लगने लगती हैं। चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा निखर भी जाएगी।

Makeup
Makeup

पूरी नींद नहीं लेना

व्यक्ति को रात में 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद पूरी होना बहुत जरुरी होता है। मगर स्ट्रेस या काम की वजह से कई लोगों पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। नींद पूरी नहीं होने पर एजिंग प्रोसेस जल्दी होता है जिसकी वजह से इंसान समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है।

Sleep
Aging Habits-sleep

इस तरह की कुछ आदतों से खुद को दूर करके आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही खुद को समय से पहले बूढ़ा होने ले बचा सकते हैं।