Collagen Booster
Collagen Booster

Collagen Booster: उम्र को रोकना किसी के हाथ में नहीं हैं और आजकल लाइफस्टाइल, ख़राब ख़ान-पान और प्रदूषण के कारण पच्चीस-छब्बीस साल में ही उम्र लगने लगती है। उम्र के साथ स्किन में महीन रेखाएँ दिखने लगती हैं और स्किन की टाइटनेस कम होती जाती है। इसकी वजह शरीर में कॉलेजन प्रोडक्शन कम होना होता है। कोलेजन स्किन की चमक और हेल्थ बनाने रखने के लिए जरूरी प्रोटीन है। इसलिए अब आपको बीस साल के बाद ही अपनी स्किन का ध्यान रखना शुरू करना होगा जिससे लंबी समय तक आप अपनी उम्र के साथ होने वाले बदलावों से बच सकें और आपकी स्किन शाइनिंग और ग्लोइंग रहे।

स्किन को जवां बनाये रखने के लिए आप तरह-तरह के स्किन केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन, फिर भी इनसे स्किन पर कोई ख़ास असर नहीं दिखता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेगी। जी, हाँ ये कोलेजन ड्रिंक आपकी स्किन बुढ़ापे को दिखने नहीं देगी।

Arjuna Bark Face Pack
Improve skin and reduce wrinkles

कोलेजन हेल्दी स्किन, बाल और नाखूनों के निर्माण के लिए जरूरी प्रोटीन होता है। यह मसल्स और हड्डियों को भी मज़बूती देता है। जैसे-जैसे शरीर बूढ़ा होने लगता उम्र बढ़ने के साथ नेचुरल कोलेजन बनने में दिक्कत होने लगती है। जैसे-जैसे यह कम होता जाता है, त्वचा अपनी चमक और कसावट खोने लगती है।

कैसे बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन ड्रिंक

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर बढ़ने वाली झुर्रियों, पिगमेंटेशन और अनईवन स्किन टोन से बचने के लिए कोलेजन बूस्टिंग ड्रिंक कारगर उपाय है। इस डिंक्र को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। यह बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स से तैयार हो जाती है। ये सभी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फ़ायदेमंद होते हैं।

Collagen booster drink
Collagen booster drink

कद्दू के बीज: जिंक से भरपूर कद्दू के बीज शरीर में कोलेजन संश्लेषण में मदद करते हैं।
सूरजमुखी के बीज: विटामिन ई से भरपूर, जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
नारियल: हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, जो त्वचा को पोषण देता है
खजूर: यह एक प्राकृतिक स्वीटनर जो आवश्यक विटामिन और खनिज भी प्रदान करता है।

इस एंटी-कोलेजन ड्रिंक को बनाने के लिए 1 चम्मच कद्दू के बीज, 1 चम्मच ग्रेटेड नारियल, 2 चम्मच ग्रेटेड खजूर और 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज को मिक्सर में पीस लें और फिर इन्हें एक कप पानी में मिलाएँ। हर दिन सुबह इस ड्रिंक को पीने से आपकी स्किन एकदम चमकदार बनी रहेगी, झुर्रियां नहीं दिखेंगी और त्वचा की कसावट बढ़ेगी। इससे न केवल त्वचा की नमी बरकरार रहती है बल्कि शरीर में मौजूद विषैले पदार्थो को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

तो, आप भी अपनी स्किन को बुढ़ापे में भी जवां दिखाना चाहते हैं तो उसके लिए अभी से तैयारी करें। बीस साल के बाद ही यह एंटी-ऐजिंग कोलेजन ड्रिंक पीना शुरू कर दीजिए, जिससे चालीस के बाद भी आपकी त्वचा पर बीस साल बाला ग्लो बरकरार रहेगा।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...