Sustainable Weight Loss Resolutions for 2026
Sustainable Weight Loss Resolutions for 2026

Summary: सही आदतें बनेंगी फिट और हेल्दी शरीर की असली कुंजी

न्यू ईयर 2026 में वजन घटाने का मतलब खुद को थकाना या सख्त नियमों में बांधना नहीं है। सस्टेनेबल वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप अपनी रूटीन के अनुसार छोटे और व्यावहारिक बदलाव अपनाएं।

Weight Loss Resolutions for 2026: हर साल नए साल की शुरुआत में हम फिट रहने और वजन घटाने का संकल्प लेते हैं, लेकिन कुछ ही हफ्तों में जिम छोड़ देना या डाइट छोड़ देते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हम खुद पर वजन कम करने से जुड़े ऐसे नियम थोप लेते हैं, जिन्हें हम असल में निभा नहीं पाते हैं। नए साल 2026 में जरूरत है ऐसे वर्कआउट्स और डाइट से हटकर अपनी रोजाना की जिंदगी में ऐसे छोटे और व्यावहारिक बदलाव लाने की, जिन्हें लंबे समय तक निभाया जा सके। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो बार-बार फिटनेस रूटीन शुरू करके बीच में छोड़ देती हैं, तो ये सस्टेनेबल वेट लॉस रिजॉल्यूशन्स आपकी मदद कर सकते हैं।

अमूमन हम सब यही बहाना बनाते हैं कि हमें दिन भर में समय ही नहीं मिलता है। ऐसे में जरूरी है एक ऐसा “बिजी डे वर्कआउट” फिक्स करना, जिसे 15 या 20 मिनट में पूरा किया जा सके। हल्की स्ट्रेचिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज या तेज वॉक, कुछ भी जो आप काम से पहले या बाद में कर सकें।

Focus on habits
Focus on habits

कई बार हफ्तों मेहनत करने के बाद भी वजन में खास फर्क नहीं दिखता और मन टूटने लगता है। ऐसे में खुद को वेइंग मशीन में नजर आने वाले नंबर से जज करना बंद करें। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज कर रही हैं, पानी पर्याप्त पी रही हैं और स्वस्थ खाना खा रही हैं, तो यह भी कम नहीं है।

वजन घटाने में सिर्फ कम खाना नहीं, सही खाना जरूरी है। हर मील में प्रोटीन लेने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और मसल्स मजबूत। दाल, पनीर, अंडे, दही या नट्स, जो भी आपके खानपान में फिट बैठे, उसे जरूर शामिल करें।

अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ देते हैं, जो लंबे समय तक नहीं चल पाता है। सस्टेनेबल वेट लॉस का मतलब है संतुलित थाली। अपने खाने में कार्ब्स की मात्रा पर ध्यान दें, लेकिन उन्हें दुश्मन न बनाएं।

Habits are Essential
Habits are Essential

मोटिवेशन कुछ दिनों तक ही साथ देता है। असली बदलाव तब आता है, जब वर्कआउट आपकी रोजाना की आदत बन जाए। जैसे दांत ब्रश करने के बाद स्ट्रेचिंग करना या ऑफिस से लौटते समय थोड़ा पैदल चलना, इन छोटी आदतों से बड़ा फर्क पड़ता है।

सोशल मीडिया पर दिखने वाले लंबे और थकाऊ वर्कआउट्स हर किसी के लिए नहीं होते। अगर आपके वीकडेज व्यस्त रहते हैं, तो ऐसे रूटीन चुनें जो कम समय में पूरे हो जाएं और आपको थकाने की बजाय एनर्जी दें।

Lift weights at least thrice a week
Lift weights at least thrice a week

सिर्फ कार्डियो करने से वजन घट सकता है, लेकिन लंबे समय तक फिट रहने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी है। वेट उठाने से न सिर्फ फैट लॉस में मदद मिलती है, बल्कि उम्र के साथ होने वाली हड्डियों और मसल्स की कमजोरी से भी बचाव होता है।

कम नींद लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन, ज्यादा क्रेविंग और सुस्त मेटाबॉलिज्म जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सच में वजन घटाना चाहती हैं, तो कम से कम 7-8 घंटे की नींद को अपनी फिटनेस का हिस्सा बनाएं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...