5 Minute Workout: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो अपने शरीर के बैली फैट से लेकर ब्रा फैट तक को लेकर परेशान हो चुके हैं। शरीर के इन हिस्सों पर जमी जिद्दी चर्बी से राहत पाना बहुत ही मुश्किल होता है। शरीर के इन हिस्सों पर जमा फैट काफी परेशान करता है। इससे अपनी फेवरेट ड्रेसेस में भी आप अजीब दिखने लगती हैं और फिर इसकी वजह से कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है।
ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने रूटीन में कुछ एक्सरसाइज को एड करना चाहिए। इसके लिए आपको जिम जाकर घंटों बिताने की भी जरूरत नहीं है। कुछ आसान एक्सरसाइज को आप घर पर ही आराम से कर सकती हैं।
रोजाना केवल अपने 5 मिनट निकालकर आप इन्हें घर पर ही आसानी से कर सकती हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैली और ब्रा फैट को कम करने वाली बेहतरनी 5 मिनट एक्सराइज के बारे में बताएंगे।
स्काइस्क्रेपर एक्सरसाइज

- एक्सरसाइज को शुरू करने के लिए सबसे पहले अपनी बॉडी को बैलेंस करें।
- शुरुआत में प्लैंक की पोजीशन में आ जाएं। अब अपने हाथों को 90 डिग्री के एंगल पर स्ट्रेच कर लीजिए।
- अब आपको अपने लेफ्ट हाथ पर पूरे शरीर का भार रखना है और अपने दूसरे हाथ को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें।
- ऐसा करते हुए आपको शरीर की आकृति अंग्रेजी के T अक्षर जैसी होगी।
- अब आपको यही क्रिया अपने दूसरे हाथ से भी दोहरानी है।
- इस पोजीशन में खुद को कुछ देर रोकें। ये एक्सरासाइज आपके कोर मसल्स और आर्म्स को टारगेट करती है।
- साथ ही ये पूरे शरीर की मसल्स पर काम करती है इसीलिए इसे फुल बॉडी एक्सरसाइज माना जाता है।
विंडशील्ड वाइपर एक्सरसाइज

- ये एक्सरसाइज आपको पेट की चर्बी को जल्दी से कम करने में मदद करती है।
- जब आप इस एक्सरसाइज का अभ्यास करेंगे आपकी पोजीशन किसी विंडशील्ड जैसी होगी।
- इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं।
- अब अपने पैरों के घड़ी की सुई की तरह कभी लेफ्ट तो कभी राइट की ओर ले जाएं।
- इसे आपको बिना रुके लगातार तेजी के साथ 1 मिनट तक करना है।
- इस एक्सराइज से आपके हिप्स और बोन्स पर असर पड़ता है। इसके अभ्यास से आपकी बॉडी का लोवर फैट कम होता है।
आर्मी क्रॉल्स एक्सरसाइज
- इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपकी बॉडी की सभी कोर मसल्स टारगेट होती हैं।
- इस एक्सरासाइज को करने के लिए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
- अब आपको अपनी कोहनियों और घुटनों की मदद से आगे चलना है।
- इसे आपको रोजाना 1 मिनट के लिए जरूर करना चाहिए।
यह भी देखें-ओरल सेक्स से हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां, जानिए सब कुछ: Oral Sex Side Effects
द बैकडांसर एक्सरसाइज

- इसे शुरू करने के लिए भी सबसे पहले प्लैंक की पोजीशन में आ जाएं। इसके लिए आपको स्ट्रेट आर्म प्लैंक करना है।
- इसके बाद अपने लेफ्ट पैर को राइट पैर के नीचे लाएं। अब इसे वापस अपनी जगह ले जाएं।
- अब इसी क्रिया को अपने राइट पैर से भी करें। इस तरह इसे दोहराएं।
- इसे करते हुए ऐसा लगेगा कि आप पैरों से डांसिंग स्टेप कर रही हैं।
