Indian Dishes for Detox
Indian dishes for body detox

Indian Dishes for Detox: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को नियमित रूप से डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे शरीर से सभी हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और इससे बिमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। शरीर को डिटॉक्स केवल ड्रिंक्स से ही नहीं किया जा सकता है, बल्कि डिटॉक्स करने के लिए कुछ भारतीय व्यंजन भी मददगार हैं, जो वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स भी करते हैं। आइए जानते हैं उन व्यंजनों के बारे में।

Indian Dishes for Detox
Khichdi

खिचड़ी एक ऐसी भारतीय व्यंजन है, जिसे किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह हर किसी के घर में बनती है और सभी को इसकी रेसिपी अच्छे से आती है। खिचड़ी में दाल, चावल और सब्जियों के साथ हल्के मसालों और घी व जीरे का तड़का लगाया जाता है जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है और यह पेट के स्वास्थ्य में सुधार करके शरीर को डिटॉक्स करता है।

पोस्तो भात एक पारंपरिक बंगाली व्यंजन है। इसमें पके हुए चावल यानी भात को खसखस (पोस्त दाना) के साथ खाया जाता है। पोस्तो काफी पौष्टिक होता है और इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर मौजूद होता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होता है और पाचन सही रहता है। 

Panta Bhaat
Panta Bhaat

पंता भात ओडिशा और बंगाल की एक पारंपरिक डिश है। इसमें फर्मेंटेड चावल का सेवन किया जाता है, जिसकी वजह से पाचन से संबंधित सभी तरह की दिक्कतें दूर होती हैं और पेट भी ठंडा रहता है। यह काफी सरल है, इसमें ज्यादा कुछ नहीं किया जाता है, बस इसमें पके हुए चावल यानी की भात को नमक के पानी में रात भर भिगोया जाता है और अगले दिन सुबह इस चावल को आलू चोखा, कटा हुआ प्याज, नींबू के टुकड़े और हरी मिर्च के साथ खाया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सरसों का तेल भी डाला जाता है। इस डिश को खाने के बाद अच्छी नींद आती है और पेट की सभी  समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसे गर्मी से राहत पाने के लिए खाया जाता है।

Dahi Chivda
Dahi Chivda

दही चिवड़ा एक भारतीय पारंपरिक खाना है, जिसे नॉर्थ इंडिया में दही-चूरा भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से बिहार की परंपरा से जुड़ा हुआ है, जो काफी हेल्दी है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। गर्मी के मौसम में दही-चूरा खाने से पेट ठंडा रहता है, साथ ही यह पेट साफ करने के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए बस ठंडी दही में थोड़ी चीनी मिलाई जाती है, फिर इसमें चूरा या चिवड़ा को पानी से धोकर अच्छे से मिलाया जाता है। इसमें दही की मात्रा ज्यादा होती है और चूरा की कम, तभी इसका स्वाद आता है। कुछ लोग इसे आलू की रसेदार तीखी सब्जी के साथ भी खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके साथ मीठे व नमकीन का स्वाद जबरदस्त लगता है।

Curd rice
Curd rice

दही चावल एक बहुत ही आसान व्यंजन है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में खाया जाता है, लेकिन इसके फायदे के कारण हर कोई इसे खाना पसंद करता है। यह डाईजेशन यानी पाचन को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा है। इसमें पके हुए चावल में दही और नमक मिलाकर उसमें स्वाद लाने के लिए करी पत्ता, राई के दाने और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है। यह एक साधारण डिश है, लेकिन यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए काफी फायदेमंद है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...