Woman measuring waist with tape alongside healthy foods
Woman measuring waist with tape alongside healthy foods

Summary: फैट 2 फिट होने के लिए एक महीने करें इस डाइट का इस्तेमाल : Diet for weight loss

अगर आप सही तरीके की डाइट फॉलो करते हैं तो आप अपना वजन कम कर सकते हैं और फैट को बिल्कुल खत्म कर सकते हैं।

Metabolism Boosting Diet Plan: बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिनका वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता है लेकिन वह कम नहीं हो पाता है। इसके लिए बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लाख कोशिश करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है आपका कमजोर मेटाबॉलिज्म। मेटाबॉलिज्म सुस्त होने पर मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है और वजन कम करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में लोग अक्सर लंबे समय तक भूखे रहने लगते हैं लेकिन आपको बता दे की वजन कम करने के लिए भूखा रहने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं होती है। इसके लिए सही पोषण और न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। अगर आप सही तरीके की डाइट फॉलो करते हैं तो आप अपना वजन कम कर सकते हैं और फैट को बिल्कुल खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिसके जरिए आप एक महीने में अपना वजन कम कर सकते हैं।

फॉलो करें एक महीने का डाइट प्लान

Woman in activewear standing beside healthy salad and fruits
Woman in activewear standing beside healthy salad and fruits
  • वजन कम करने के लिए आप सबसे पहले सुबह उठकर पांच भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं इसके साथ ही धनिया का पानी पी सकते हैं।
  • बादाम और अखरोट शरीर को ताकत देता है धनिया का पानी डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
  • नाश्ते में वेज पोहा या ओट्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप पनीर सैंडविच या दो अंडे का आमलेट भी खा सकते हैं।
  • इन सभी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है नाश्ते में इन्हें खाने से पेट भरा रहता है।
  • अगर आपका डाइजेशन दुरुस्त रहता है तो आप नाश्ते में स्प्राउट भी खा सकते हैं।।
  • मिड मॉर्निंग में आप कोई सीजनल फल भी खा सकते हैं इसके साथ कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाएं।
Woman doing exercise beside healthy salad and fruits
Weight loss tips
  • फलों में फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कब्ज को दूर करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।
  • लंच की शुरुआत सलाद से करनी चाहिए इसीलिए एक छोटी प्लेट भरकर सलाद खाएं।
  • लंच में आप दही के साथ वेज पुलाव भी खा सकते हैं इसके अलावा दाल सब्जी और एक रोटी ही खाएं।
  • लंच को और हेल्दी बनाने के लिए आप गेहूं की जगह बेसन रागी या फिर मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं इसे जल्दी वजन कम होता है।
  • शाम के वक्त नॉर्मल चाय पी सकते हैं इसके साथ भुने हुए चने या मखाने खा सकते हैं।
  • डिनर में वेज खिचड़ी के साथ हरी चटनी खाएं इसके अलावा दलिया भी खाया जा सकता है।
  • सोने से पहले सौंफ या फिर दालचीनी की चाय जरूर पिये।

अगर आप यह डाइट प्लान वजन कम करने के लिए फॉलो करते हैं तो इसके जरिए आपका वजन कम हो सकता है और आप एक महीने में फैट तो फिट हो सकते हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जुड़ी हुई समस्या है तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसी के साथ अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है तो आप इसका सेवन बिलकुल भी ना करें क्योंकि इसके जरिए आपकी समस्या बढ़ सकती है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...