जैसमिन- इस एसेन्शियल ऑयल का इस्तेमाल सदियों से डिप्रेशन, एंज़ाइटी औऱ नींद न आने जैसी परेशानियों में होता आ रहा है। ये ऑयल मूड अच्छा करता है और इससे आप ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करते हैं औऱ चिंता भी खत्म होती है।
लैवेंडर- ये एसेन्शियल ऑयल मिनटों में आपका मूड सही करता है। इसकी खुशबू राहत पहुंचाने वाली है और एक तरफ जहां आपके मन को शांत करता है, वहीं आपको ध्यान लगाने में भी मदद करता है।
दालचीनी के पत्ते- दालचीनी के पत्तों से बना एसेन्शियल ऑयल न सिर्फ किसी भी तरह के सूजन को कम करता है, बल्कि आपको रिलैक्स भी करता है। ये थके हुए मांसपेशियों को आराम देता है और आपको तरोताज़ा महसूस कराता है। इसे सीधे सूंघ सकते हैं और नारियल तेल में मिलाकर मांसपेशियों पर लगा सकते हैं।
रोज़- गुलाब की खुशबू के तो सभी कायल हैं। इतनी ही तेज़ खुशबू होती है इसके एसेन्शियल ऑयल की। ये कई परफ्यूम्स का बेस भी बनाया जाता है। इसे हल्का सा सूंघने पर दिमाग को बहुत आराम मिलता है और मस्तिष्क में चल रही चिन्ताएं भी शांत होती है।
ऑरेंज- ऑरेंज एसेन्शियल ऑयल का सिट्रस स्मेल दिमाग को सुकून देने वाला होता है। जापान में हुए एक शोध के अनुसार जो डिप्रेशन में हैं उनकी दवाइयां इस तेल को यूज़ करने पर बहुत हद तक कम हो जाती हैं। इस स्ट्रॉन्ग स्मेल वाले ऑयल को डिफ्यूज़र में डाल कर यूज़ करें।
सैंडलवुड- ये एसेन्शियल ऑयल माइंड को रिलैक्स करने के साथ-साथ बॉडी को भी रिलैक्स करता है। ये भावनाओं में संतुलन लाता है और वातावरण को आरामदायक और शआंत बनाता है।
