मेंटेन करें स्किन के पीएच लेवल को

स्किन के पीएच लेवल को मेंटेन के लिए ये फेस मास्क लगाएं। सबसे पहले अनार के छिलके को सूखा कर पीस लें और इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में दही और नींबू की कुछ बूंद मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर दस मिनट तक सूखने दें और इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन का पीएच लेवल बेहतर होगा, साथ ही चेहरे पर चमक और कसावट बना रहेगा।

पीरियड्स में दर्द को करे कम

पीरियड्स के दौरान महिलाएं कई समस्याएं झेलती हैं, कभी पेट में दर्द, कभी हैवी ब्लीडिंग और पीरियड्स का असयम आ जाना आदि। आप जानकर हैरान होंगे की इन सारी समस्याओं का हल अनार के छिलके में छुपा है। छिलके के पाउडर को अगर गुनगुने पानी से रोज एक चम्मच लिया जाए तो ये सारी समस्याओं दूर कर देता है।

बवासीर से राहत दिलाए अनार का छिलका

अगर आपको बवासीर की शिकायत है, तो इसके लिए जितना भी आप अनार के छिलके का पाउडर लें रहे हैं उसके चार भाग रसौत और आठ भाग गुड़ मिला लें। अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और रोजाना सुबह-शाम तीन-तीन गोलियां खाएं।

डैंड्रफ को दूर करे अनार 

डैंड्रफ खत्म करने के लिए अनार के छिलके को नारियल के तेल में मिला कर या तो पका लें या इसका पाउडर बना कर तेल में मिला लें। अब इसे अपने बालों पर अच्छे से लगाएं। ये आपके बालों के डैंड्रफ को खत्म भी करेगा और बाल की अन्य समस्याओं को भी दूर करेगा। चाहें तो इसमें नींबू का रस भी आप मिला सकते हैं। शैंपू करने से दो घंटे पहले इससे सिर की मसाज जरूर करें।

तनाव को करे दूर 

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए जो तनाव में रहते हैं, वे अनार के छिले के पाउडर को एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। ये यही नहीं कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर में भी काफी कारगर है। साथ ही मुंह की समस्याएं जैसे छाले और सांसों की दुर्गंध आदि को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच पाउडर मिलाकर दो बार गरारे करें। इससे मुंह और दांतों से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

झुर्रियां और मुंहासे होंगे दूर

अनार के छिलके में कोलाजन मौजूद होता है जो स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकता है। वहीं ये मुंहासों और अन्य दिक्कतों को भी दूर करता है। इसके लिए अनार के छिलके के पाउडर में कच्चा दूध मिला कर पेस्ट बनाए और इसे चेहरे पर लगा कर सूखने पर धो लें।

ये भी पढ़े-

Weight Loss:टिप्स एंड ट्रिक्स के जरिए करें वजन कम

वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़

जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।