क्या चॉकलेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कौन-सी कुछ ऐसे ही प्रश्नों के जवाब दे रही हैं अपने लेख के माध्यम से प्रख्यात न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन
 
पिछले कुछ महीनों से इतनी ज्यादा चॉकलेट्स आ गई कि समझ ही नहीं आ रहा क्या किया जाए। पहले दीवाली पर तोहफे के तौर पर दोस्तों और परिवारवालों ने चॉकलेट दी तो फिर क्रिसमिस के मौके पर ढेर सारी चॉकलेट आ गई। इसके बाद अब शादियों के मौसम में भी लोग निमंत्रण पत्र के साथ मिठाई या ड्राई फ्रूट्स की बजाय चॉकलेट्स देने लगे हैं। तो क्या त्योहारों और चॉकलेट्स का साथ अच्छा है? क्या आपको चिंता है कि चॉकलेट्स सेहत के लिए नुकसानदायक है। तो मैं आपको बताना चाहूंगी कि कुछ चॉकलेट्स आपके दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है लेकिन जैसा कि खाने के साथ होता है कि कुछ सेहतमंद होते हैं तो कुछ हानिकारक, ठीक वैसे ही बस आपको सही चॉकलेट्स चुनने की जरूरत है।
 
क्या है अच्छाई?
दरअसल चॉकलेट में पाई जाने वाली फ्लेवोनॉयड ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। बल्कि अनुसंधानों की माने तो डार्क चॉकलेट्स में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड (इसमें प्रोसायनाइडंस, एपीकेचिनंस और केटेकाइंस) में अन्य आहारों के मुकाबले बहुत प्रभावी एंटीऑक्साइड्स है। अब आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि चॉकलेट्स कैसे दिल को सेहतमंद रखती है? तो फ्लेवोनॉयड्स आर्टरी की सतही कोशिकाओं (जो हृदय में शामिल होती है) यानिकि एंडोथीलियम की कार्यक्षमता में सुधार करती है। यह आर्टरी में बनने वाले प्लेक को हटाने में मदद करती है और हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षित करती है। तो हम यह कह सकते है कि यह खून के प्लेटलेट्स को आपस में जुड़कर गांठ बनाने से रोकते है और हमारी आर्टरी को स्वस्थ रखते है। रिसर्च से यह भी पता चलता है कि कोको में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड (एनओ) हमारे शरीर में सेहतमंद रक्तप्रवाह और ब्लड प्रेशर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा चॉकलेट्स में फिनोलिक्स होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कुछ रिपोर्टों की माने तो ये पदार्थ कैंसर के रिस्क को भी कम करते हैं।
 
फिर भी रहें सावधान
चॉकलेट्स में फैट और चीनी बहुत ज्यादा होती है लेकिन चॉकलेट में फैट के प्रकार पर निर्भर करता है, हो सकता है कि यह आपकी आर्टरी पर ज्यादा सख्त न हों। वैसे तो अच्छी क्वालिटी के चॉकलेट कोको बटर (यह स्वस्थ हृदय फैट है जो कुल और एलडीएल कोलेस्ट्रोल कम दिखाता है) से बनते है। पर यह भी याद रखें कि सभी चॉकलेट कोको बटर से नहीं बनते तो खरीदते समय यह पढऩा बिल्कुल न भूलें। माना कि चॉकलेट सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन इसे नियंत्रित तरीके से ही खाए। दिन में 100 कैलोरी से ज्यादा डॉर्क चॉकलेट न खाए।
 
स्मार्ट बनें
आप कोको बटर का इस्तेमाल हॉट चॉकलेट बनाने में भी कर सकते है। इससे आपको गर्म चॉकलेट और कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादा मात्रा में मिल जाएगी क्योंकि गर्मी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट रिलीज़ करने का ट्रिगर है।
 
तो कौन सी चॉकलेट सेहतमंद है?
यह याद रखिए कि डार्क ज्यादा बेहतर है बल्कि प्लेन डॉर्क चॉकलेट में भी 70 फीसदी या इससे ज्यादा कोको सॉलिड होते हैं और यह सबसे बेहतर तरीका है, बिना ज्यादा चीनी और सैचुरेटेड फैट खाएं, चॉकलेट खाकर संतुष्ट होना। तो अब आप अपने दोस्तों और परिजनों को गिफ्ट दें लेकिन साथ में यह भी ध्यान रखें कि सीमित खाना बहुत जरूरी है।