1 दिन में जरूरी आयरन की मात्रा
पुरुषों के लिए : 8 मिग्रा
महिलाओं के लिए : 10 मिग्रा
 
 
शरीर में अगर आयरन की कमी हो तो उसे पहचानना कोई कठिन काम नहीं है क्‍योंकि उसके लक्षण आसानी से दिख जाते हैं। मल्टीटासिंग होने की वजह से अक्सर महिलाओं में जल्द थकान और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी है कि आप अपने भोजन में उन खाघ पदार्थों का इस्तेमाल करें जिनमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हो। खान-पान ठीक रखने से शरीर में आयरन की कमी से आप बच सकती हैं, इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताए गए आयरन सप्लीमेंट लेने से शरीर में आयरन की सही मात्रा बनी रहती है।
 

पालक

 
पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्‍लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है।
 

 चुकंदर

 
आयरन का बेहतर स्रोत चुकंदर को माना जाता है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण है। इसको रोज अपने आहार में सलाद या सब्जी के रूप में प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।
 

 

सोयाबीन
 
सोयाबीन कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर के विकास में मदद करता है। यह त्वचा, नाखून और बाल के लिए भी फायदेमंद है।
 

 

मेवे
 
सूखे मेवों में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। आप चाहें तो खजूर, अखरोट, बादाम, किशमिश लेना शुरू कर सकते हैं। ये आपके शरीर में आरबी, सी (रेड ब्लड सेल) को बढ़ाते हैं।
 

 

अनार
 
खून में आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार एकदम सही विकल्प है। इससे एनीमिया जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
 

 

मटर
 
100 ग्राम मटर में लगभग 1.5 मिलीग्राम आयरन होता है। यानी शरीर में खून की कमी को दूर करने वाली सब्जियों में से मटर भी एक है। हो सके तो दिन में एक बार मटर का सेवन जरूर करें।
 

 

ब्रोकोली
 
ब्रोकोली भी उन सब्जियों में से है, जो रक्त वर्धक का काम करती है। ऐसे में अन्य हरी सब्जियों के साथ-साथ अपने हफ्ते भर के डायट प्लान में ब्रोकोली को भी शामिल करें।
 
 
 

 

इन आसान तरीकों से भी बढ़ सकता है तेजी से आयरन का स्तर
 
अगर, आप अपने आयरन के स्तर को तेजी से बढ़ाने के लिए आसान तरीके तलाश रही हैं, तो आयरन से भरपूर इन नाश्तों को आजमा सकती हैं, जैसे कि –
 
  • पोहा
  • सोया और फलियां
  • कच्चे नारियल की फांकें
  • किशमिश
  • खजूर
  • अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे मेवे
  • कद्दू के भुने हुए बीज
  • मूंगफली और गुड़ की पट्टी (चिक्की)
  • आयरन युक्त अनाज
  • उबले हुए अंडे की जर्दी की सलाद
  • गुड़ की रेवड़ी