यदि आप भी इस बार रक्त दान करने का मन बना चुके हैं तो रक्तदान से जुड़ी कुछ बाते जाने लें ताकि आपको रक्त दान से पहले और बाद में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 
 
रक्तदान करने से पहले क्या करें
 
  • रक्तदान से तीन घंटे पहले भरपेट नाश्ता अवश्य करें। साथ ही रक्तदान से पहले पानी का खूब सेवन करें । 
  • 24 घंटे पहले धूम्रपान या कोई अन्य नशा ना करें। वरना आपको रक्तदान नहीं करने दिया जाएगा। 
  • रक्तदान करने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री डाॅक्टर के साथ अवश्य शेयर करें। आप जो भी दवाएं लेते हों उसके बारे में जानकारी जरूर दें। 
  • रक्तदान के समय यह सुनिश्चित करें कि अधिकृत केन्द्रों पर ही ट्रेंड तकनीशियन की निगरानी में ही रक्तदान करें व नई डिस्पोजेबल सुई का ही इस्तेमाल किया जाएं।  
 
रक्तदान के बाद क्या करें
 
  • रक्तदान के बाद शुगर कम ना हो इसके लिए मीठा अवश्य खाएं।
  • रक्तदान के बाद चाय, काॅफी, तीन गिलास पानी, फलों का जूस, दूध, अंडा व प्रोटीनयुक्त खाने का सेवन करना चाहिए और थोड़ा आराम अवश्य करना चाहिए।
  • रक्तदान के बाद हर तीन घंटे के अंतराल पर हैवी डाइट लेते रहें हैं किंतु फास्ट फूड का सेवन ना करें। पौष्टिक आहार लें और ज्यादा से ज्यादा फल खाए। 
  • रक्तदान के तुरंत बाद धूप में निकलने से बचे। कोशिश करें भीड़-भाड़ वाले इलाके से भी दूर रहें। 
  • रक्तदान के बाद लम्बे समय तक खड़े ना रहें, कोई भारी काम भी ना करे। इसके अलावा कम से कम तीन घंटे तक कार ड्राइविंग, बाइक ड्राइव ना करें। 
  • किसी भी प्रकार का नशा करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से आपको चक्कर आ सकते हैं। 
  • कम से कम 12 घंटे तक कोई एक्सरसाइज ना करें। रक्तदान करने के बाद आधे घंटे तक आराम करें।