उषा का इंफिनिटी कुक हेलोजन ओवन माइक्रोवेव और ओवन का आधुनिक रूप है। इसमें माइक्रोवेव और एयर फ्रायर की तरह सभी काम किए जा सकते हैं। इसमें बेक, रोस्ट, ग्रिल, बार-बे-क्यू, एयर ड्राई और एयरफ्राई कर सकती हैं। इसमें स्टार्टर्स से लेकर मेन कोर्स और डेजर्ट तक आसानी से बनाए जा सकते हैं। आप इसमें फ्रैंच फ्राईज तरह-तरह की सब्जियां, पिज्जा, केक, पास्ता, सूप, समोसा, बिरयानी आदि कम चिकनाई के बना सकते हैं। आप इसमें एक ही समय में तीन अलग-अलग व्यंजन बना सकती हैं। यह माइक्रोवेव की अपेक्षा खाने को पकाने में कम समय लेता है। ये आकार में छोटा और देखने में आकर्षक है।

कैसे करता है काम –

इसमें हेलोजन क्यूब रेडिएशन है जो डायरेक्ट हीटिंग का काम करता है । इसकी डिजिटल एंड इंफ्रारेड किरणें खाने को कम समय में पका देती है। यह पारदर्शी ग्लास से बना है जिससे आप खाना पकाते समय अंदर हो रही गतिविधियों को देख सकते हैं। अवन की तुलना में 60 प्रतिशत लगभग एनर्जी बचाता है।
कीमत – उषा इंफिनिटी कुक के हेलोजन अवन की कीमत 9995 है। इसकी क्षमता 12 लीटर से 17 लीटर है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे करें इलेक्ट्रिक तंदूर का सही इस्तेमाल

ऐसे बनाएं अपनी कुकिंग को मज़ेदार

कमाल के हैं ये किचन गैजेट्स, देखिए ये वीडियो

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।