सामग्री: ताज़ी हल्दी 250 ग्राम, ताज़ी अदरक 50 ग्राम, आंवला 3-4, हरी मिर्च 6-7, नींबू का रस 2 बड़े, नमक स्वादानुसार।

विधि: चिल्ली कटर में हल्दी, मिर्च, अदरक और आंवले को डालकर अच्छे से काट लें। अब इसमें नमक और नींबू का रस डालें। इसे अच्छे से मिलाकर एक दिन के लिए बाहर रखें। बीच-बीच में इसे मिलाते रहें। अपने मील्स के साथ इसका मज़ा लें।