सामग्री-
- चाॅकलेट स्पंज केक 3-4 परतों में कटा,
- आम का जूस 1 कप,
- पिसा आम 2 कप,
- फेंटी क्रीम 2 कप,
- पकी चाॅकलेट का टुकड़ा 100 ग्राम,
- गाढ़ी क्रीम 100 ग्राम,
- आम के टुकड़े 1 कप,
- ट्रफल बनाने के लिए।
विधि
1. गहरे डोंगे में स्पंज केक स्लाइस की परत लगाएं।
2. थोड़ा आम का जूस डालें।
3. आम के गूदे में थोड़ी क्रीम मिलाकर आधे केक पर डालें।
4. उपर से फेंटी क्रीम मिलाएं।
5. फिर जूस वाले स्पंज केक की परत रखें।
6. अब फेंटी क्रीम की परत रखकर चाॅकलेट ट्रफल डालें।
7. आम के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें।
8. क्रीम गाढ़ी करें, इसमें चाॅकलेट के टुकड़े मिलाकर पिघलने तक लगातार चलाएं।
ये भी पढ़ें-
कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
