सामग्री- मैगी, 1 पैकेट, कैन्नेलोनी शेल्स, 4 पीस(बाज़ार में उपलब्ध), मैदा 4 टूस्पून, बटर 4 टीस्पून, नमक और काली मिर्च, स्वादानुसार, दूध 1 कप, चीज़ 1 कप, ओरेगैनो और चिलिफ्लेक्स, स्वादानुसार।
विधि-व्हाइट सॉस के लिए- पैन गरम करें इसमें बटर औऱ मैदा साथ डालकर भूनें। दूध डालकर तब तक उबालें जब तक कि ये मिश्रण गाढा न हो जाए। इसमें नमक औऱ काली मिर्च मिलाएं। कैन्नेलोनी को 5 मिनट के लिए गदरम पानी में औऱ फिर ठंडे पानी में डालें। अब एक ट्रे में व्हाइटट सॉस फैलाएं। कैन्नेलोनी के अंदर तैयार की गई मैगी भरे और इसे व्हाइट सॉस पर रख दें। ऊपर से और सॉस और चीज़ रखें। इसे 5-6 मिनट के लिए बेक कर दें। ओरेगैनो और चिली फ्लेक्स से गार्निश कर सर्व करें।
