सामग्री:

 मैकरॉनी, ½ कप उबली हुई, छोटा टमाटर, 1,  बारीक कटा हुआ, छोटा प्याज, 1,  बारीक कटा हुआ,  टोमैटो कैचप, 1 चम्मच,   प्रोसेस्ड चीज़, कसा हुआ, 1 छोटा चम्मच,  चिली फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच, मिक्स्ड हर्ब, 1  छोटा चम्मच।

विधि-

पिज्जा ट्रे लें । उसमें पिज्जा बेस रखें। अगर आपने पिज्जा बेस घर पर बनाने की तैयारी की है, तो,  ट्रे के नाप की मोटी रोटी बेल लें । इसे ट्रे में रखकर कांटे से गोद लें। उसपर मौज़रेला चीज़ बिछा दे, उसपर टॉपिंग लगा दे, उसपर फिर से मौज़रेला चीज़ बिछा दे, उसपर चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब बुरक दें। पहले से गर्म किए हुए अवन में 200° पर 25 मिनट बेक करें ।