सामग्री:

  • 500 ग्राम उबले और मैश किये आलू,
  • 30 मिली तेल या घी,
  • 10 ग्राम जीरा,
  • 10 ग्राम हरी मिर्च,
  • 20 ग्राम कश्मीरी मिर्च,
  • 20 ग्राम काला नमक,
  • 10 ग्राम चाट मसाला,
  • 15 ग्राम अमचूर पाउडर,
  • 150 मिली इमली चटनी,
  • 2 नींबू का रस, 
  • 30 ग्राम कटे धनिया के पत्ते,
  • 30 ग्राम अनार के दाने।

विधि:

1. एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें और उसमें जीरा डालें और चटकने दें।
2. अब इसमें कटी हरी मिर्च और सभी मसाले भी डाल दें।
3. इमली की चटनी को रिड्यूस होने दें, जब तक वह चम्मच पर ना चिपकने लगे।
4. इस चटनी में मैश किए आलू भी डाल दें और अच्छे से मिलाएं।
5. नींबू का रस डालने के बाद इसको धनिया और अनार से सजाकर गर्म गर्म सर्व करें।