सामग्रीः सूखे तड़के के लिएः
- सूखी लाल मिर्च 4-5 साबुत,
- नरम लहसुन
- कली 10-15,
- सफेद तिल 2 छोटे चम्मच,
- बारीक कटा अदरक 2 छोटे चम्मच,
- सरसों का तेल 1.1/2 बड़ा चम्मच,
- मेथीदाना 1 छोटा चम्मच,
- जीरा 1 छोटा चम्मच,
- पिसी हल्दी 1/2 छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच,
- बारीक कटी हरी मिर्च 2-3 छोटे चम्मच,
- बारीक कटा धनिया 3 छोटे चम्मच,
- उबले अंडे 5,
- दही 4-5 बड़े चम्मच,
- नींबू का रस 2 छोटे चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
सजावट के लिएः
- दही,
- बारीक कटा धनिया,
- भुने तिल,
- पिसी लाल मिर्च,
- नींबू के कटे टुकड़े।
विधि
- सूखी साबुत लाल मिर्च, लहसुन, तिल व अदरक को एक पैन में सूखा ही भून लें।
- अब दूसरे पैन में तेल गर्म करें।
- इसमें मेथीदाना व जीरा भूनें।
- अब उबले अंडों को बीच में से काटें।
- भुने मिश्रण को मिक्सी में पीसकर, दही में मिलाएं।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, नमक व नींबू मिला दें।
- तैयार मिश्रण को अंडों पर रखें।
- अंडों की सजावट दही, बारीक कटे ये, भुने तिल व पिसी लाल मिर्च से करें।
- आपका तिल अंडे का अचार तैयार है।
