टमाटर खजूर का भरता बनाने की रेसिपी

सर्व- 4   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय  15 मिनट 

सामग्री :

  • टमाटर 8 (मध्यम आकार के)
  • खजूर 6-8 (भिगो कर पतले कटे हुए)
  • तेल 2 चम्मच
  • सरसों 1 चम्मच
  • अदरक 2 चम्मच
  • प्याज 1 बारीक कटा
  • धनिया पाउडर 1½ चम्मच
  • लालमिर्च पाउडर 1½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
  • अमचूर 1½ चम्मच
  • धनिया पत्ती 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • पुदीना पत्ती (सजाने केलिए)

विधि : 

1. नॉनस्टिक कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें सरसों डालें और अदरक
डालकर लाइट ब्राउन फ्राय करें।

2. प्याज डाल कर 3-4 मिनट तक फ्राई करें।

3. टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएं। अब ढक कर 5-6 मिनट तक टमाटर पकाएं।

4. धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर, खजूर, धनिया पत्ती, नमक और ½ कप पानी डालकर पकाएं।

5. सर्विंग बाउल में डालकर पुदीना की पत्ती के साथ सजाकर गर्मागर्म परोसें।

ये भी बनाएं-

टमाटर पटियाला शाही

वेज स्ट्यू