सामग्री :

  • कच्चे भुट्टे के दाने 1 कप,
  • लहसुन 1-2 कली,
  • अदरक 1 बड़ा चम्मच,
  • हरी मिर्च 1-2,
  • उबले आलू ½ कप,
  • धनिया पत्ती (कटी) 1 बड़ा चम्मच,
  • चीज़ 3 बड़े चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार,
  • तलने के लिए तेल,
  • ब्रेड क्रम्ब ½ कप।

विधि :

  1. कच्चे भुट्टों के दाने, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नमक डाल कर पीस लें।
  2. इसमें उबले आलू, धनिया पत्ती व चीज़ डाल कर अच्छे से मैश करें।
  3. टिक्की का आकार दे कर ब्रेड क्रम्ब में लपेट कर डीप फ्राई कर चटनी के साथ परोसें।