सामग्री- 

  • 3 टेबल स्पून-नमक रहित बटर
  • 1/2 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप मैदा
  • 1 कप क्रीम
  • 3 वेजीटेबल जूस
  • चुटकी भर जायफल
  • 2 तेज पात
  • नमक और मिर्च स्वादानुसार
  • 2 गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 3 कप ब्रोकोली
  • 8 चीज क्यूब्स में कटी हुई।

 

बनाने की विधि- एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करके उसमें बटर को मैल्ट कर लें। फिर इसमें प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक कुक करें। बीच-बीच में चलाते रहें। कुक होने के बाद प्याज का आंच पर से हटाकर दूसरी तरफ रख दें। मध्यम आंच पर रखे एक बडे बर्तन में दूध, क्रीम और मैदा को एक साथ मिलाएं, मिश्रण के स्मूथ होने तक बीच-बीच में हिलाते रहें। फिर इसमें वेजीटेबल जूस मिलाएं। एक बार फिर से मिश्रण को स्मूथ करने के लिए हिलाते रहें। अब इसमें जायफल, तेज पात, नमक और मिर्च मिलाकर मिश्रण को धी मी आंच पर बिना ढके लगभग 20 मिनट तक पकने दें। तली हुई प्याज, ब्रोकोली, गाजर को मिलाकर और 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें चीज मिलाएं और पूरी तरह से मैल्ट होने के लिए छोड़ दें। जरूरत पड़ने पर और वेजीटेबल जूस मिला सकते हैं।

आप चटोरी गृहलक्ष्मी के साथ भी जुड़ सकते हैं और शेयर कर सकते हैं अपने फूडी मूमेंट और बन सकती हैं चटोरी गृहलक्ष्मी..

 – https://www.facebook.com/groups/246162075770350/