आइये जानते हैं ब्रेड चीज पकौड़े कैसे बनते हैं –

 

सर्विंग्स : 4

तैयारी का समय : 10-15 मिनट

खाना पकाने के समय : 30 मिनट

 

सामग्री

 

  • 4 उबले आलू
  • 2 प्याज
  • 6 ब्रेड स्‍लाइस
  • 4 चीज स्लाइस (मोजरिला)
  • स्वादानुसार – लाल मिर्च पावडर
  • स्वादानुसार – चाट मसाला
  • स्वादानुसार – नमक आमचूर पाउडर
  • आमचूर पाउडर,1/2 चम्मच
  • तेल – फ्राई करने के लिये

 

विधि

 

  • – सबसे पहले उबले हुए आलू लें और अच्छी तरह मैश कर लें।
  • – फिर ऊपर से कटे प्याज डाले, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर और नमक को अच्छी तरह मिलाएं।
  • – इसके बाद चीज़ को भी कद्दूकस कर के मिक्सचर में डाल दें।
  • – फिर ब्रेड के कोने अच्छी तरह काट कर के अलग कर दे।
  • – इसके बाद ब्रेड को चकला-बेलन से अच्छी तरह से बेल लें।
  • – अब एक स्लाइस लें और उसके ठीक बीच में बना हुआ मिक्सचर भरें और उसे दोनों तरफ से रोल कर लें। (ध्यान रखें रोल करने रे लिए पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • – फिर उसे गरम तेल वाले फ्राइंग पैन में डाले।  इसी तरह से और ब्रेड पकौड़े बना कर पैन में डालें। तेल जरुरत भर का ही होना चाहिये।
  • – ब्रेड पकौडे़ को एक ओर अच्‍छी तरह से सेंक कर दूसरी ओर पलटें और सुनहरा होने तक सेकें।
  • – आपके ब्रेड चीज पकोड़ै तैयार हैं, इन्‍हें चटनी के साथ सर्व करें।

 

आप भी चटोरी गृहलक्ष्मी के साथ जुड़ सकते हैं और शेयर कर सकते हैं अपने फूडी मूमेंट –
https://www.facebook.com/groups/246162075770350/?fref=ts