सामग्री:
मैदा, 2 कप , ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच , ड्राई एक्टिव खमीर, 1छोटा चम्मच, नमक, ½ छोटा चम्मच, शक्कर, 1 छोटा चम्मच, पानी अंदाज से।
विधि:
आधी कटोरी गुनगुने पानी में शक्कर एवं खमीर मिला कर 10 मिनट के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दे। मैदा में नमक एवं ऑलिव ऑयल मिला लें । मैदे में बीच में जगह बनाएं, इसमें
खमीर डालें । साथ में थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालें और मुलायम गूँथ लें । अब इसे 10 मिनट अच्छी तरह गूंथे और 1 घंटे के लिए किसी गर्म स्थान पर ढक कर रख दे। एक घंटे बाद यह दुगना हो जायेगा । अब यह पिज्जा बनाने के लिए तैयार है।
