सर्व- 2 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 20 मिनट
सामग्री :
- पानी 250 मिली,
- व्हाइट चॉकलेट 125 ग्राम,
- मक्खन 200 ग्राम,
- चीनी 250 ग्राम,
- मैदा 225 ग्राम,
- बेकिंग पाउडर 6 ग्राम,
- अंडे 2, टेटली ग्रीन टी बैग 10।
विधि :
- एक सॉस पैन में पानी उबाल लें।
- फिर उसमें चीनी, ग्रीन टी डालकर उबाल लें, फिर ग्रीन टी बैग निकाल लें।
- अब इसमें मक्खन और चॉकलेट डालें पिघलने के लिए।
- जब मक्खन और चॉकलेट पिघल जाएं तब उसमें बची हुई सभी सामग्री के मिश्रण में मिलाकर अच्छे से फेंटें।
- फिर मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर 20 मिनट तक बेक करें, अब इसे निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
