गुड़ के रसगुल्ले बनाने की विधि-

  • तैयारी में लगने वाला समय- 5 मिनट
  • बनाने में लगनेवाला समय- 20 मिनट
  • कितने व्यक्ति के लिए- 2

सामग्री-

गुड़ (ग्रेट किया हुआ) 1 कप, पनीर 250 ग्राम,
गुलाब जल 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर 2 चुटकी, कुट्टू का
आटा ½ छोटा चम्मच।

विधि-

पनीर में कुट्टू का आटा और इलायची डालकर अच्छी
तरह से तब तक मसलते रहें, जब तक वो बिल्कुल मुलायम ना
हो जाए। एक कुकर में गुड़ और दो कप पानी डालकर एक तार
की चाशनी बना लें। पनीर के मध्यम आकार के गुल्ले बनाकर
चाशनी में डाल दें और 5 से 6 मिनट के लिए प्रेशर लगा दें। (इस
दौरान घड़ी देखती रहें क्योंकि जरा भी देरी हुई तो रसगुल्ले फट
जाएंगे) फिर आंच बंद करके ठंडा होने दें। चाशनी में गुलाबजल
डालकर सर्व करें।