गुजराती कोरमा बनाने की रेसिपी
सामग्री:
- फ्रेंच बींस 100 ग्राम,
- फ्रेश चवली 1 कप,
- फूलगोभी 1,
- टमाटर 4,
- गाजर 2,
- क्रीम 100 ग्राम,
- मटर 100 ग्राम,
- आलू 1,
- जीरा-राई-हल्दी ½ चम्मच,
- चीनी या गुड़ 2 चम्मच,
- नमक-मिर्च 2 चम्मच,
- तेल 2 चम्मच,
- अदरक-लहसुन और प्याज का पेस्ट 3 चम्मच,
- मैगी मसाला-ए-मैजिक-1 सैशे
विधि:
- सारी सब्जियों को एक ही तरह से काटें और उबाल लें।
- टमाटर को पीस लें,
- कड़ाही में तेल गर्म करें।
- राई और जीरा डालें, लहसुन-प्याज का पेस्ट भूनें।
- अब मसाले डाल दें, नमक और चीनी भी डाल दें।
- सारी सब्जियों को डाल दें, 5 मिनट पका कर ऊपर से क्रीम डालें और गर्मागर्म परोसें।
