सामग्रीः
- ताजे फल केला,
- अनार, सेब,
- खरबूजा,
- आम,
- लीची (1 बड़ा कप),
- वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप,
- बान-बान बिस्किट 4,
- 1 डेयरी मिल्क चाॅकलेट।
विधि-
- पहले बाउल में सारे कटे हुए फल डालें, उसके उपर थोड़ी पिघली हुई वनीला आइसक्रीम डालें।
- बान-बान बिस्कुट के चूरे को डालें तथा थोड़ी आइसक्रीम डालकर फ्रिज में सेट करने के लिए रख दें।
- सर्व करते वक्त डेयरी मिल्क चाॅकलेट खुरच कर डालें।
