
खाना खजाना छप्पन भोग परिवार- यह ग्रुप एक परिवार की तरह है, जहां बहनें विभिन्न राज्यों की डिशेज साझा करती हैं, ताकि सभी को अन्य राज्यों की डिशेज बनाने में महारत हासिल हो सके। इस परिवार की खासियत यह है कि यहां न सिर्फ लजीज डिशेज के बारे में जानकारी दी जाती है बल्कि यहां खाना बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली फल सब्जियों व सामग्रियों के फायदे के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही किचन से संबंधित फायदेमंद टिप्स दिए जाते हैं।


लखनऊ फूडीज ग्रुप- लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर ऐसे जायके मौजूद हैं, जो लोगों की जुबान पर एक बार चढ़ जाएं तो शायद ही कभी भुलाए जाएं। लखनऊ के ऐसे स्वादों से परिचय कराने का बीड़ा 2013 में उठाया शहर के कुछ फूडीज ने। शुरुआत फेसबुक पेज बनाकर की गई, जैसे-जैसे फॉलोवर बढ़े, ये पेज ग्रुप में तब्दील हो गया। अब यह ग्रुप भारत के कोने-कोने के स्वाद के बारे में जानकारी दे रहा है। लखनऊ फूडीज अपने मेम्बर्स को आपस में मिलने और बात करने का भी मौका देता है। समय-समय पर ग्रुप मेम्बर शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलते हैं और वहां के स्वाद को एक्सप्लोर करते हैं। इसके बाद जायके के बारे में फेसबुक पर रिव्यू देते हैं। ग्रुप ईद, होली, दिवाली पर विभिन्न आयोजन करके लखनवी खाने को प्रमोट करता है।

सैकंडेलियस कुजीन- एक कस्टमर को कुंग फू पांडा रेस्टोरेंट में एक सूप रेसिपी और उसके सीक्रेट इंग्रीडिएंट ने बहुत अट्रेक्ट किया। ऐसा हम सभी के साथ कभी-न-कभी होता है, जब हमें कोई चीज बहुत पसंद आ जाती है और उसे कैसे बनाया गया है, हम खोजने लगते हैं। यह ग्रुप बस ऐसे ही लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें नई-नई सीक्रेट रेसिपी बनाने और शेयर करने का शौक है। कोई सीक्रेट रेसिपी मिले तो आप भी इस ग्रुप में पिक्चर के साथ अपलोड कर सकते हैं। यहां आप किसी भी कूजीन की रेसिपी को तलाश और अपलोड कर सकते हैं।






ईट टीट- कई बार हम किसी दूसरे देश या भारत के ही दूसरे शहर में ट्रैवल कर रहे होते हैं और हमें पता नहीं होता कि उस जगह खाने में क्या अच्छा है। जैसे कि एक बंदा पूछता है कि मुझे बैंकाक में क्या खाना चाहिए? या फिर किसी रेस्टोरेंट को लेकर आपकी कुछ शिकायतें हैं, इस ग्रुप पर आप अपनी वे सभी शिकायते रखते हैं और कई रेस्तरां के मालिक भी इन ग्रुप्स पर नजर बनाए रखते हैं और वह आपकी शिकायत पढ़कर ईमेज खराब ना हो, इसलिए उसका निदान जल्द से जल्द करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा यहां नई-नई रेसिपी और नए रेस्टोरेंट के बारे में भी पढ़ा जा सकता है। संभव है कि यहां आपकी दादी मां की खोई हुई अचार की रेसिपी भी मिल जाए। इस ग्रुप से जुड़कर बहुत कुछ नया खोज भी सकते हैं।
