सामग्री-
- मिक्स फल डिब्बाबंद 2 कप,
- आम का गूदा 1 कप,
- दही 1 कप,
- नमक 1/4 छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1 चुटकी,
- पिसा जीरा 1 चुटकी,
- पुदीना पत्ती कुछ, सजावट के लिए क्रीम।
विधि
1. दही व आम का गूदा एकसाथ फेंटें।
2. फेंटे गए मिश्रण में नमक, जीरा व लाल मिर्च मिलाएं।
3. अब इसमें फल मिलाकर ठंडा करें।
4. क्रीम व पुदीना पत्ती से सजाकर परोसें।
