सर्व- 4, तैयारी में समय- 10 मिनट, बनने में समय – 15 मिनट
सामग्री :
- काला चना (भीगा व उबला हुआ) 1 कप,
- पालक (कटा हुआ) 1 कप,
- उबला चावल 2½ कप,
- तेल बड़े चम्मच,
- प्याज (कटी हुई) ½,
- अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच,
- शिमलामिर्च (कटी हुई) ½ कप,
- टमाटर (कटे हुए) ½ कप,
- हल्दी व लालमिर्च पाउडर ½-½ चम्मच,
- धनिया व जीरे के दाने 1 छोटा चम्मच।
विधि :
- सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर उसमें कटी प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें उसके बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर दो मिनट तक सोटे करें। जब सब्जियां भुन जाएं तो उसमें पालक, हल्दी पाउडर, लालमिर्च, धनिया व जीरा के दाने डालकर 3 मिनट तक पकाएं।
- फिर इस मिश्रण में उबले हुए काले चने व चावल डालकर पांच मिनट तक पका लें।
- लीजिए तैयार है चना स्पिनच राइस, इसे गर्मागर्म सर्व करें।
ये भी पढ़ें –
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
