इन फलों और सब्जियों को न रखें फ्रिज में एक साथ
महिलाएं इन सभी सब्जियों और फलों को हमेशा फ्रीज में एक साथ रख देती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ सब्जियों और फलों को कभी भी एक साथ फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
Vegetable and Fruit Hacks: महिलाएं आजकल इतनी ज्यादा अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई है कि वह एक साथ सप्ताह भर की फल और सब्जियां खरीद कर रख लेती हैं। ताकि, उन्हें हफ्ते भर तक के लिए छुट्टी मिल जाए। महिलाएं इन सभी सब्जियों और फलों को हमेशा फ्रीज में एक साथ रख देती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ सब्जियों और फलों को कभी भी एक साथ फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सब्जियां और फल सड़ने लगते हैं। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किस तरह की सब्जियों और फलों को फ्रिज में अलग-अलग रखना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि फ्रिज में किन सब्जियों को फलों से दूर रखिए।
पत्तेदार सब्जियों को इन फलों से रखें दूर

पत्तेदार सब्जियां काफी नाजुक होती हैं। अगर हम पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों को तरबूज, अंगूर, सेब जैसे एथिलीन वाले फलों के साथ रखते हैं, तो यह जल्द ही सड़ने लगते हैं। इसलिए हमेशा आपको फ्रिज में इन फलों के साथ पत्तेदार सब्जियों को नहीं रखना चाहिए।
लौकी को भी इन फलों से रखिए दूर

इस मौसम में आपको लौकी हर तरफ देखने को मिलेगी। आपको कभी भी सेब, अमरूद, अंजीर, नाशपाती और अंगूर जैसे फलों के साथ लौकी को नहीं रखना चाहिए। आप इन फलों के साथ लौकी को रखेंगी, तो आपकी सब्ज़ी दो दिन में ही सड़ने लगेगी।
पत्तागोभी और फूलगोभी को भी सब्जियों से रखें दूर

पत्तागोभी और फूलगोभी एक ऐसी सब्ज़ी है, जिन्हें कई दिनों तक ताजा रखने के लिए फ्रेश हवा की जरूरत होती है। अगर इन्हें ताजी हवा ना मिले तो यह दो दिन में ही सड़ जाती है। साथ ही पत्तागोभी एथिलीन सेंसिटिव होती है। इसे सेब, खरबूजे, कीवी जैसे फलों से दूर रखना चाहिए, नहीं तो सब्ज़ी तुरंत फ्रीज में सड़ने लगेगी।
ब्रोकली को भी फलों से रखें दूर

ब्रोकली एथिलीन सेंसिटिव होती है। आप फ्रिज में हमेशा अंजीर, अंगूर, केला और खरबूजा जैसे फलों के साथ ब्रोकली को मत रखें। नहीं तो आपकी ब्रोकली दूसरे दिन ही खराब हो जाएगी। महिलाएं चाहे तो ब्रोकली को पेपर से कवर करके फलों के साथ फ्रिज में रख सकती हैं।
टमाटर को भी नहीं रखिए फलों के साथ

महिलाएं कभी भी फ्रिज में टमाटर को खीरे के साथ ना रखें। नहीं तो यह एक दूसरे के पकने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। खीरे द्वारा छोड़ी गई नमी टमाटर को तेजी से सड़ने का कारण बन सकती है। इसके साथ ही टमाटर को केले और अंगूर के साथ भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
आड़ू को ना रखें इस फल के साथ

केले के साथ कभी भी आड़ू को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। केले से निकलने वाला एथिलीन आड़ू को बहुत तेजी से पका देगा। आड़ू को महिलाएं चाहे तो पेपर के साथ कवर करके फ्रिज में रख सकती हैं।
इन सब्जियों के साथ कभी भी फलों को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। लेकिन, अगर फिर भी आप फ्रिज में इन फलों और सब्जियों को एक साथ रखना चाहती हैं, तो पेपर के साथ कवर करके इन सभी सब्जियों को फलों के साथ रखा जा सकता हैं। ऐसा करने से आपकी सब्जियां जल्दी खराब नहीं होंगी।