Barley Flour Recipes
Barley Flour Recipes

वजन बढ़ाने के लिए जौ की इन 2 रेसिपीज का करें सेवन: Barley Flour Recipes for Weight Gain

वजन बढ़ाने के लिए जौ बहुत फायदेमंद होता है। आप इससे बनी रेसिपी को डाइट में शामिल कर सकते है।

Barley Flour Recipes for Weight Gain: आजकल कई लोग वजन घटाना चाहते है, तो कई लोग वजन बढ़ाने के लिए परेशान है। वजन घटाना जितना बड़ा टास्क है, उससे कही ज्यादा बड़ा टास्क वजन बढ़ना होता है। वजन बढ़ाने के लिए कई लोग हेल्दी डाइट लेना पसंद करते है। वहीं कई लोग वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का सहारा लेते है। इसके अलावा कई लोग वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी सेवन करते है। लेकिन अगर आप इन सभी चीजों के अलावा घर में पड़ी हुई चीजों से वजन बढ़ाना चाहते है, तो जौ इसके लिए कारगर साबित हो सकता है। जौ में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है, जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है। जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर किसी भी तरह का नुकसान नही होता है। इसलिए आज हम वजन बढ़ाने के लिए जौ से बनने वाली रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: ओणम के खास मौके पर बनाएं ये 2 पकवान, नोट करें रेसिपी

Barley Halwa

सामग्री

  • 2 कप जौ का आटा
  • 1 कप चीनी
  • 3 कप दूध
  • 1 कप देशी घी
  • 2 चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

बनाने का तरीका

  • जौ का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • फिर इसमें में दूध डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें देशी घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें जौ का आटा डालकर अच्छे से भून लें।
  • दूध में जब उबाल आ जाएं, तो इसमें चीनी डालकर अच्छे से पकाएं।
  • फिर इसमें कुछ देर के बाद इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब भूने हुए जौ के आटे में उबला हुआ दूध डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं।
  • जब मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगें, तो गैस को बंद कर दें।
  • जौ का हलवा तैयार है। बारीक कटी हुए ड्राईफ्रूट्स के साथ हलवा को गार्निंश करके सर्व करें।
Barley Smoothie

सामग्री

  • 2 कप दूध
  • आधा कप जौ का आटा
  • 2 चम्मच शहद
  • 1 कटा हुआ केला
  • आधा कप बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स
  • आधा कप खजूर

बनाने का तरीका

  • जौ की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले 1 बाउल में 1 कप जौ का आटा डाल लें।
  • फिर इसमें 2 कप दूध, केला और खजूर डालकर मिला लें।
  • अब चाकू की मदद से सारे ड्राईफ्रूट्स को बारीक कटाकर रख लें।
  • अब एक मिक्सर में इस मिश्रण को डाल लें और इसे ब्लैंड कर लें।
  • अगर स्मूदी ब्लैंड करने के बाद ज्यादा गाढ़ी लग रही हो, तो आप इसमें दुबारा आधा कप दूध डालकर ब्लैंड कर लें।
  • अब इस स्मूदी को कांच के गिलास में डाल लें। बारीक कटी हुए ड्राईफ्रूट्स के साथ गार्निंश करके सर्व करें।