हल्दी के दाग हटाने के लिए क्या करें
हल्दी के दाग ज्यादातर बर्तनों या फिर किचन काउंटर पर पाए जाते हैं, जिससे पूरा किचन गंदा नजर आता है।
Utensil Cleaning Tips: खाना पकाने के दौरान अक्सर हल्दी के दाग लगना बहुत आम बात है। हल्दी के दाग ज्यादातर बर्तनों या फिर किचन काउंटर पर पाए जाते हैं, जिससे पूरा किचन गंदा नजर आता है। आपने भी हल्दी के दाग हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए होंगे। लेकिन हो सकता है कि ये उपाय भी काम न करें और अब आप परेशान हैं कि ऐसा क्या किया जाए जिससे बर्तनों पर लगे हल्दी के दाग आसानी से निकल जाएं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिससे बर्तनों पर लगे हल्दी के दागों से आपको आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
हल्दी के दाग हटाने के लिए आप किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कि हल्दी के दाग को कैसे आसानी से हटाया जा सकता है।
ग्लिसरीन

दो कप पानी लें और उसमें 1/4 कप ग्लिसरीन और 1/4 कप लिक्विड सोप मिलाएं। एक वॉशक्लॉथ लें और मिश्रण को बर्तनों पर लगे हल्दी के दागों पर थपथपाएं। 15 मिनट बाद इसे गर्म पानी से धो लें। यह हल्दी से लगें हुए दागों को बर्तनों में हटा देंगा और एकमद साफ हो जाएंगे।
नींबू का रस

नींबू में स्ट्रीक एसिड होता है। जो एक अच्छा वांशि क्लीनर माना जाता है। सबसे पहले दो भाग गुनगुने पानी में एक भाग नींबू का रस मिलाएं और अपने दाग वाले बर्तनों को घोल में रात भर के लिए भिगो दें। अगली सुबह हमेशा की तरह साफ करें। आप नींबू के रस के स्थान पर सफेद सिरके का भी उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें जैसे ही एसिडिक गुण होते हैं जो बर्तनों में से हल्दी के दागों को साफ करने में मदद करते है।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा रसोई में सबसे उपयोगी उत्पादों में से एक है। यह न केवल हमारे व्यंजनों को पकाने में मदद करता है बल्कि कई अन्य काम भी करता है – उदाहरण के लिए सफाई। बर्तनों में से हल्दी के निशान हटाने के लिए बेकिंग सोडा कमाल का काम करता है। बस पानी और बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट बनाकर दागों पर फैलाएं और 15 मिनट तक बर्तनों पर इस पेस्ट को लगा रहन दें। उसके बाद साफ पानी से बर्तनों को धो लें।
लिक्विड डिटर्जेंट

बर्तनों पर लगे हल्दी के दाग हटाने के लिए आप किसी भी लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप सिंगल यूज में आसानी से दाग हटाना चाहते हैं तो विम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तो आइए जानते हैं कि लिक्विड डिटर्जेंट से हल्दी के दाग कैसे हटाए जा सकते हैं। सबसे पहले लिक्विड डिटर्जेंट ले लें। लेकिन अगर आपके पास लिक्विड डिटर्जेंट नहीं है, तो आप किसी भी डिटर्जेंट में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को बर्तनों पर दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर तक इस पेस्ट को ऐसे ही बर्तनों पर लगा छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद दाग को स्पंज या स्टील के स्क्रबर से साफ करें लें। फिर बर्तनों पर साफ पानी धो लें। ऐसा करने से बर्तनों में से हल्दी के दाग एकदम साफ हो जाएंगे।