मैंगो ड्रिंक्स की ये रेसिपी है
Mango Drinks Recipe : गर्मियों में आप अपने बच्चों को तरह-तरह की मैंगो ड्रिंक बनाकर दे सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ड्रिंक्स की रेसिपीज़-
Mango Drinks Recipe: गर्मी के सीज़न में आम का उत्पादन काफी ज्यादा होता है। वहीं, आम की वैरायटीज़ काफी ज्यादा आती है। ऐसे में आप इस सीज़न में आम से कई तरह के डिशेज़ को तैयार करके खा सकते हैं। खासतौर पर गर्मियों में आप से तैयार होने वाली ड्रिंक्स काफी ज्यादा स्वादिष्ट और रिफ्रेश फील कराती है। आज हम आपको इस लेख में आम से बनने वाले कुछ स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी।
आम का शरबत

गर्मी में आप आम का शरबत बनाकर पी सकते हैं। यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आम का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में काटकर डाल लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे छान लें। अब इसे आप पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
बच्चों को पिलाएं मैंगो लस्सी

गर्मियों में मैंगों की लस्सी भी खूब पसंद की जाती है। अगर आप दही से तैयार लस्सी को पीकर बोर हो गए हैं, तो आम की लस्सी बनाकर पिएं। आम की लस्सी बनाने के लिए बसे पहले 1 आम को अच्छे से काटकर इसे मिक्सर जार में डाल लें। अब इसमें आधा कप करीब दही मिक्स करें और मिक्सर ग्राइंडर चलाएं। जब अच्छे से आम पीस जाए, तो इसे गिलास में डालें और बर्फ डालकर इसे सर्व करें।
आम पना बनाने की विधि

गर्मी में आप आम पना भी तैयार कर सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आ सकता है। इसके लिए आप कच्ची कैरी लें। इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। अब इससे गूदा निकालकर इसमें काला नमक, चाट मसाला, चीनी और जीरा पाउडर मिक्स करके अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे एक सर्विंग गिलास में डालें और कुछ बर्फ के टुकड़ों को डालकर सर्व करें।
बच्चों के लिए बनाएं मैंगो मोजिटो

गर्मी में तरोताजा फील करने के लिए आप मैंगो मोजिटो बना सकते हैं। इस रेसिपी को एक बार घर में जरूर ट्राई करें। इसे तैयार करने के लिए आप का गूदा निकालकर इसे ग्राइंडर में डालें। अब इसमें पानी और चीनी को डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब एक गिलास में पुदीने का पत्ता, स्वादानुसार नमक, नींबू का छिलका और ब्लेंड किया हुआ आम डालें।
गर्मियों में आप अपने बच्चों को मैंगो से बनने वाली इन स्वादिष्ट ड्रिंक को दे सकते हैं। इससे काफी रिफ्रेशिंग फील होगा। वहीं, इसका स्वाद भी काफी जबरदस्त होता है।
