मध्यप्रदेश की ये डिशेज़ को आप घर बनाकर जरूर करें ट्राई: MP Famous Dishes
MP Famous Dishes

इन डिशेज़ का ज़रूर लें भरपूर स्वाद

मध्यप्रदेश एक ऐसा क्षेत्र है जहां कुछ अद्भुत व्यंजन हैं जो बेहद स्वादिष्ट माने जाते है। मध्यप्रदेश में आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन बड़ी आसानी से मिल जाएंगे।

MP Famous Dishes: भारतीय खाने के बहुत शौकीन होते हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं जो किसी भी भोजन प्रेमी का दिल जीत सकते हैं। मध्य प्रदेश एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कुछ अद्भुत व्यंजन हैं जो बेहद स्वादिष्ट माने जाते है। मध्यप्रदेश में आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। कुछ लोकप्रिय व्यंजनों में भुट्टे के कीज, भोपाली गोश्त कोरमा, दाल बाफला, पोहा जलेबी, रोगन जोश, बिरयानी पिलाफ, इंदौरी नमकीन, मावा बाटी, सिख कबाब आदि शामिल हैं।

मध्य प्रदेश का मुख्य भोजन गेहूं के आटे की रोटी, दाल चावल, मांस और मछली, लड्डू, कोरमा और पोहा है। स्ट्रीट फूड में कई तरह की चीज़ों का स्वाद ले सकते हैं। यहां कुछ मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन हैं, जिन्हें आपको इस राज्य की यात्रा के दौरान जरूर इसका स्वाद लेना चाहिए।

दाल बाफला

MP Famous Dishes
Dal Bafla

यह व्यंजन मध्य प्रदेश में शाकाहारियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है, यह राजस्थानी व्यंजन की दाल बाटी व्यंजन से प्रभावित है। बाफला गेहूं के आटे से बना होता है जिसे बाहर से कुरकुरा होने तक तला जाता है और फिर घी में लपेटा जाता है। दाल बाफला को धनिये की चटनी, मसालेदार दाल और अचार के साथ परोसा जाता है।

गोश्त कोरमा

Gosht Korma
Gosht Korma

भोपाली गोश्त कोरमा मुगलई व्यंजनों से विकसित होने वाले सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। जिसका भोपाल के व्यंजनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। गोश्त कोरमा धीमी आंच पर पके हुए मटन और मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाया जाता है और यह नवाबी व्यंजनों का एक हिस्सा है। यह व्यंजन आमतौर पर चावल, सलाद और लहसुन मक्खन नान के साथ परोसा जाता है।

भुट्टे का कीस

Bhutte Ki Kees
Bhutte Ki Kees

मक्‍के को मसालों के साथ पकाया जाता है और दूध में उबालकर तैयार किया जाता है। यह एक शाकाहारी व्यंजन है। भुट्टे का कीस इंदौर की एक विशेषता है, और बहुत पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। यदि आपको मकई खाना विशेष पसंद है, तो आप भोपाल की इस स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करें।

सीक कबाब

Seekh Kebabs
Seekh Kebabs

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है सीक कबाब है। एक बेहतरीन रेसिपी जो भोपाल के नवाबी खाने से ताल्लुक रखती है। सीक कबाब को लंबे शेप में मटन के कीमें से लपेटा जाता है और इसे अंगारों पर पकाकर बनाया जाता है।

स्मोकी स्वाद वाले ये स्वादिष्ट कबाब खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। यह मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मांसाहारी व्यंजनों में से एक है। इसे चटनी, सॉस और कुछ तले हुए प्याज के साथ परोसा जाता है। आप यहां का शम्मी कबाब, कोरमा और कीमा भी ट्राई कर सकते हैं।

बिरायानी पिलाफ

Biryani Pilaf
Biryani Pilaf

भारत में बिरयानी काफी जगह पर प्रसिद्ध है लेकिन मध्यप्रदेश की बिरायानी पिलाफ भी प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। भोपाल भारत में बिरयानी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है । भोपाली बिरयानी में मटन मुख्य होता है, लेकिन कुछ जगहों पर चिकन के साथ भी बिरायानी को बनाया जाता है।

भोपाल में इस डिश को बिरयानी या बिरयानी पुलाव या मटन पुलाव कहते हैं। इसे ज़र्दा के साथ परोसा जाता है, जो एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई मिठाई है, जिसे चावल को खाने के रंग, दूध और चीनी के साथ उबाल कर बनाया जाता है। साथ ही इलायची, किशमिश, केसर, पिस्ता या बादाम के साथ गार्निश करके परोसा जाता है।

पालक पुरी

Palak Puri
Palak Puri

यह मध्य प्रदेश के खंडवा क्षेत्र का प्रसिद्ध व्यंजन है। पालक पुरी को आलू और रायता से बनी करी के साथ परोसा जाता है। पालक पुरी को गेहूं के आटे में पालक के पत्तों को पीसकर और कुछ मसालों के साथ बेहतरीन स्वाद लाने के लिए तैयार किया जाता है।

चक्की की शाक

Chakki Ki Shaak
Chakki Ki Shaak

मध्य प्रदेश की चक्की की शाक एक स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे टमाटर की ग्रेवी में आटे के पकौड़े पकाकर बनाया जाता है। यह आमतौर पर एक कटोरी दही के साथ परोसा जाता है। यह राजस्थानी व्यंजनों से प्रेरित दूसरा व्यंजन है। यह मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। आप इसे एक विशेष दावत में साइड डिश के रूप में परोस सकते है।

पोहा जलेबी

Poha Jalebi
Poha Jalebi

पोहा जलेबी मध्य प्रदेश का पसंदीदा नाश्ता व्यंजन है और कई अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भी प्रसिद्ध है। खस्ता मीठी जलेबियों के साथ नमकीन के साथ पोहा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ज्यादातर भोपाली अपनी दिन की शुरूआत एक कप चाय और पोहा जलेबी के साथ ही करते है। इंदौर में स्ट्रीट फ़ूड कल्चर भी कमाल का है। आप भी यहां के इस स्ट्रीट फूड को टेस्ट करना ना भूले।

रोगन जोश

Rogan Josh
Rogan Josh

रोगन जोश फारसी मूल की एक मेमने डिश है, जो कश्मीरी व्यंजनों के सिग्नेचर रेसिपीज में से एक है। लेकिन भोपाल के लोग भी इसे काफी पसंद करते हैं, यहां तक ​​कि रोगन जोश खाने को लिए भोपाल सबसे अच्छी जगहों में से एक बन गया है। यदि आप इस व्यंजन के प्रामाणिक स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो भोपाल में फिल्फोरा रेस्तरां जा सकते है। आपको यहाँ कुछ अन्य प्रसिद्ध व्यंजन भी मिलते हैं, जिनमें कच्चा कबाब और मुर्ग रेज़ाला शामिल हैं।

मावा बाटी

Mawa Bati
Mawa Bati

मावा बाटी कम दूध से बनी मध्य प्रदेश की एक लोकप्रिय मिठाई है। यह दिखने और स्वाद में गुलाब जामुन जैसी दिखती है। मावे के अंदर कटे हुए सूखे मेवे, इलायची पाउडर से भरा जाता है। इसके बाद मावा बाटी को डिप फ्राई किया जाता है। फ्राई करने के बाद इसे मीठी चाशनी में डुबाकर सर्व किया जाता है। मावा बाटी को खास अवसरों पर मेहमानों को परोसा जाता हैं।

इंदौरी नमकीन

Indori Namkeen
Indori Namkeen

रतलामी सेव भारत में सबसे प्रसिद्ध नमकीनों में से एक है। लेकिन इंदौर के नमकीन भी उतने ही फेमस है। इनमें से कुछ नमकीन 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर से बिकते हैं।ये फ्राइड स्नैक्स बेसन से बनते हैं और मूंगफली के तेल में तले जाते हैं। यहां पर अनानास सेव और पानी पुरी सेव भी मिलते है। भोपाल का एक विशेष किस्म का सेव है जो बेहद लोकप्रिय है वहखट्टा मीठा इंदौरी नमकीन है।

Leave a comment