Poha Recipe: हम सभी नाश्ते में कई तरह की आइटम्स को बनाना व खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है पोहा। यह एक ऐसा नाश्ता है, जो बहुत जल्दी बन जाता है। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि पोहा उतना फूला-फूला नहीं बनता है। कई बार ऐसा होता है कि पोहा बनाते समय चिपचिपा व गीला हो जाता है, जिससे पोहा खाने का वह स्वाद नहीं आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का फॉलो करने चाहिए।
दरअसल, फ्लफी और नॉन-स्टिकी पोहा बनाना बहुत आसान है, बस इसके लिए आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स याद रखने होते हैं। मसलन, सही तरह का पोहा चुनने से लेकर उसे सही तरीके से धोने तक कई छोटे-छोटे टिप्स पोहे के टेस्ट और टेक्सचर को बदल सकते हैं। तो चलि आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नॉन-स्टिकी पोहा बेहद आसानी से बना सकते हैं-
सही पोहे को चुनें
यह नॉन-स्टिकी पोहा बनाने का सबसे पहला स्टेप होता है। अगर आप एक परफेक्ट तरीके से पोहा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में मोटा पोहा चुनें। पतला पोहा सूखे नाश्ते जैसे चिवड़ा के लिए सही है। लेकिन इसे पकाना नहीं चाहिए, क्योंकि ये जल्दी गीला होकर चिपक जाता है। कोशिश करें कि आप फ्लफी पोहा बनाने के लिए हमेशा “मीडियम” या “थिक फ्लैटन राइस” लिखा हुआ पोहा ही खरीदें।
पोहे को बहुत देर तक भिगोएं नहीं
कई बार यह देखने में आता है कि बहुत लोग गलती से पोहे को दाल या चावल की तरह भिगो देते हैं, जबकि आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चहिए। हमेशा पोहे को छलनी या स्ट्रेनर में डालें। अब उसे नल के नीचे रखें और हल्के हाथों से उंगलियों से धोएं। इसके करीबन 30 सेकंड तक धोते रहें, जब तक पोहा नरम ना हो जाए। एक बार इसे उंगलियों से दबाकर देखें। अगर वह नरम है, तो धोना बंद कर दें। ध्यान रखें कि पोहे को पानी में पड़ा नहीं रहने देना है, वरना वो गीला और चिपचिपा हो जाएगा।
पोहे को थोड़ा आराम दें
धोने के बाद पोहे को उसी छलनी में 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पोहा धीरे-धीरे नमी सोख लेता है और अच्छे से फुलता है। आप ऊपर से प्लेट या कपड़ा ढक सकते हैं, लेकिन यह टाइट नहीं होना चाहिए। उसमें हवा आनी चाहिए।
पकाने से पहले मसाले मिला लें
यह एक सीक्रेट टिप है, जो आपके पोहे को एक परफेक्ट टेस्ट देने में मदद करता है। आप पोहा पकाने से पहले ही उसमें नमक, हल्दी और थोड़ा चीनी मिला लें। एक चौथाई चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक व आधा चम्मच चीनी डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। इस टिप को फॉलो करने से आपको उसे पकाते समय ज्यादा चलाने की ज़रूरत नहीं होगी, और पोहा फूला-फूला रहेगा।
