फलों का राजा देगा मिठाई सा स्वाद, आम से बनाएं ये ख़ास रेसिपी: Mango Pan Cake Recipe
Mango Pan Cake Recipe

फलों का राजा देगा मिठाई सा स्वाद, आम से बनाएं ये ख़ास रेसिपी: Mango pan cake recipe

क्या आप भी इतनी ही बेसब्री से आम के मौसम का इंतज़ार करते हैं। जानते हैं आपका जवाब हां ही होगा। अब कोई कैसे इतने स्वादिष्ट फल के बारे में ना सोचे,

Mango Pan Cake Recipe: बेसब्री से हम सभी फलों के राजा आम का इंतज़ार करते हैं। मौसम आने पर जब आम बाज़ार में आता है तो इसे देखकर मुंह में पानी आना तो बनता है। क्या आप भी इतनी ही बेसब्री से आम के मौसम का इंतज़ार करते हैं। जानते हैं आपका जवाब हां ही होगा। अब कोई कैसे इतने स्वादिष्ट फल के बारे में ना सोचे, जिसे न सिर्फ यूं ही खाया जाता है, बल्कि ना जाने कितने ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक इसकी मदद से गर्मियों से हमें बचते हैं। समर कूलर्स के साथ साथ अलग अलग तरह की मिठाई, पकवान और भी ना जाने कितनी ही तरह की अलग अलग डिशेस आम का इस्तेमाल करके बनायीं जाती हैं। आम पन्ना, आम का शरबत, मैंगो शेक, आमरस, मैंगो लस्सी, आम रसम, चीज़ केक, आम की खीर, श्रीखंड, आम का अचार, आम की चटनी आदि। आज हम आपके साथ इनमे से किसी की भी रेसिपी शेयर नहीं कर रहें हैं, बल्कि शेयर कर रहें एक ऐसी ख़ास रेसिपी जो शायद ही आपने कभी खाई हो।

इस ख़ास रेसिपी का नाम है होंग कोंग स्टाइल पैनकेक।

Mango Pan Cake Recipe
Mango Pan Cake Ingredients

आधा कप हल्का गुनगुना दूध

नमक दो पिंच

4 बड़े चम्मच क्रीम

दो बड़े चम्मच चीनी

1/4 कप पिघला हुआ बिना नमक वाला मक्खन

Mango vibes
Mango vibes

1 /2  चम्मच हल्दी पाउडर( अगर आप फ़ूड कलर इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं  तो हल्दी पाउडर एक अच्छा विकल्प है)

1 /2  कप गेंहू का आटा

थोड़ा सा हल्का गरम दूध अलग से तैयार कर के रखें अपने बैटर की कंसिस्टेंसी को सही बनाने के लिए इसकी जरुरत पड़ सकती है।

सबसे पहले आटा, चीनी, हल्दी, दूध और नमक ले कर पतला सघोल तैयार करें। इस घोल को काफी पतला रखें (बटरमिल्क/छांछ की तरह ) साथ ही इस बात का ध्यान रखें इस घोल में गुठलियां ना बनें।

Mango makes everything better

अच्छी तरह फेंट लेने के बाद इस बैटर को दस से पंद्रह मिनट के लिये ढक कर रख दें।

समय पूरा होने के बाद एक गरम पैन पर बटर ब्रश करें और इस घोल को अच्छी तरह फैला दें।

हल्की आंच पर इसे अच्छी तरह पकने दें।

ये पैनकेक काफी ज़्यादा सॉफ्ट होते हैं इसलिए इन्हें चीले की तरह ना पलटें।

किनारे से उभर जाने पर इन्हें अच्छी तरह एक प्लेट में रख दें।

अब इनके ठन्डे होने पर इसमें गाडी क्रीम को अच्छी तरह फैला दें।

साथ में आम के एक दो टुकड़े ऊपर से लगाएं।

अब इसे एक पाउच की तरह शेप दे कर बंद कर दें।

Sweetness overload
Sweetness overload

दो से तीन घंटे फ्रिज में रख कर अच्छे से ठंडा होने दें।

 ऊपर से गुलाब की पत्तियां, चेरी, पिस्ता, काजू बादाम से सजा कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

इस तरह की रेसिपी से अपने टेस्ट बडस को खुश कर दें। आप चाहें तो अपने हिसाब से इस रेसिपी में ट्विस्ट डाल सकती हैं। क्रीम डालने के साथ साथ पैनकेक पैक करने से पहले ही जेली, चेरी, आम पापड के छोटे छोटे टुकड़े और सौंफ के दाने डाल कर अच्छी तरह पैक कर लें।

frosty glass
Love in a frosty glass

ये रेसिपी बच्चे बड़े और दादी नानी भी बड़े स्वाद से खाएंगे। एक बार जरूर बनाएं।