मेहमानों को बनाकर खिलाएं स्पेशल तरी वाला चिकन, जानिए रेसिपी: Tari Wala Chicken Recipe
आज हम आपके लिए तरी वाला चिकन की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप अपने बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं।
Tariwala Chicken Recipe: अगर आपके बच्चों को भी चिकन खाना बहुत अच्छा लगता है, तो आप उन्हें कोई ना कोई नई रेसिपी बनाकर हर दूसरे दिन जरूर खिलाया करें। ऐसे में आज हम आपके लिए तरी वाला चिकन की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं। यकीनन वह उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
तरी वाला चिकन रेसिपी
सामग्री

धोया हुआ चिकन
अदरक-लहसुन का पेस्ट
सरसों तेल
हल्दी पाउडर
नमक
लाल मिर्च पाउडर
नींबू रस
जीरा
लौंग
काली मिर्च
हरी इलायची और बड़ी इलायची
तेजपत्ता
कटा हुआ हरा मिर्च और अदरक
तरी वाला चिकन बनाने की विधि

तरी वाला चिकन बनाने के लिए सबसे पहले हम चिकन को अच्छी तरह से साफ करके एक बाउल में रखेंगे। फिर चिकन में अदरक-लहसुन का पेस्ट नमक, लाल मिर्च-हल्दी पाउडर के अलावा नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर हाथ से मिक्स करेंगे और आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए फ्रिज में रखेंगे। जब चिकन मेरिनेट हो जाए, तब चिकन को मीडियम फ्राई कर लें। चिकन को इतना फ्राई करना हैं, कि चिकन की बाहर की लेयर कुक हो जाएं।

वहीं, दूसरी ओर एक पैन ले और इसमें चार चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करें। फिर तेल में मेरिनेट चिकन को डाले और हल्का सा फ्राई होने के बाद चिकन को एक-एक करके इनकी साइड को चेंज कर ले और इस तरफ से भी हल्का सा फ्राई कर लें। इसके बाद चिकन को एक प्लेट में निकालकर रखें। फिर उस तेल को छानकर किसी दूसरे पैन में डालकर गर्म करे और जब तेल गर्म हो जाएं। तब उसमें जीरा, हरी इलायची और बड़ी इलायची, काली मिर्च और तेजपत्ता डालकर मिक्स कर लें। उसके बाद इसमें कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। फिर हल्का सा फ्राई करने के बाद उसमें हरी मिर्च डाले।

इसी के साथ अब इसमें प्याज डाले और गोल्डन कलर आने तक फ्राई करें। जब प्याज गोल्डन कलर का हो जाएं, तब इसमें टमाटर और नमक डालकर मिक्स करे और फिर कटा हुआ धनिया भी डालकर मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि आपको टमाटर को भी सॉफ्ट होने तक पकाना हैं। जब लगे कि टमाटर पक गया है, तो तब गैस को बंद कर ले और इसको एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख ले।

फिर जब मिश्रण ठंडा हो जाएं, तब मिक्सी जार लेकर इसमें डाले और अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड करते हुए एकदम महीन पेस्ट बना लें। उसके बाद पैन को गैस पर रखे और इसमें देसी घी डालकर हल्का गर्म होने दे। उसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले। फिर इसमें पहले से बना हुआ पेस्ट डाले, जो प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और गर्म मसालों का बनाया हैं। फिर इसमें जीरा, हल्दी और गर्म मसाला पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसमें फ्राई किया हुआ चिकन डाले और साथ में रोस्ट की हुई कसूरी मेथी को डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें दो कप पानी मिला लें और अब मीडियम आंच पर चिकन को 12 से 15 मिनट ढककर पकाएं। जब लगे कि चिकन पक गया है तो गैस को बंद कर ले। ऐसा करते ही आपका तरी वाला चिकन बनकर तैयार हैं। आप इसे फ्राइड राइस या रोटी के साथ सर्व करें।
