बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक
कई बच्चों को स्ट्रॉबेरी शेक पीना काफी ज्यादा पसंद होता है। आइए जानते हैें इसकी आसान रेसिपी और पीने के फायदे:
Strawberry Milkshake: गर्मियों में बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें भरपूर रूप से तरल पदार्थों को देने की जरूरत होती है। कुछ बच्चों को सादा पानी बार-बार पीना अच्छा नहीं लगता है, ऐसी स्थिति में आप उन्हें तरह-तरह के जूस और शेक बनाकर दे सकते हैं, जिससे उनका शरीर हाइड्रेट रहेगा। साथ ही वे बिना किसी नखरे के इसे पी सकें। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक स्वादिष्ट ड्रिंक लेकर आए हैं, जो आपके बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। इस हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक का नाम है स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक। इसे बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी भी होता है। गर्मियों में आप अपने बच्चों को इसे ब्रेकफास्ट के रूप में दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी:
स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी
आवश्यक सामग्री
1 कप स्ट्रॉबेरी
1 कप ठंडा दूध
5 चम्मच चीनी
बादाम – 5 से 10
काजू – 5 से 10
पिस्ता – 5 से 10

विधि
बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर की जार लें। इसमें स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से धोकर और काटकर डालें। इसके बाद जार में चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद तैयार स्ट्रॉबेरी पल्प को एक बर्तन में निकालकर फ्रिज में डाल लें। अब 1 कप दूध को अच्छी तरह से उबालकर इसे नॉर्मल टेम्प्रेचर पर आने के बाद इसे फ्रिजर में रखें।
जब दूध हल्का सा जम जाए, तो इसे एक गिलास में डालें और ठंडा स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर इसे मिक्स करें। अब आप चाहे, तो इसमें कटा हुआ काजू, बादाम और पिस्ता डालें। अगर आपके बच्चों को ड्राईफ्रूट्स पसंद नहीं है, तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा बर्फ का टुकड़ा डालकर बच्चों को सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक पीने के फायदे
- अगर आपके बच्चे के वजन कम है, तो आप उन्हें नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक दे सकते हैं। इससे उनका वजन बढ़ जाएगा।
- नियमित रूप से बच्चों को स्ट्रॉबेरी शेक देने से आपके बच्चे की इम्यूनिटी बूस्ट होगी। यह संक्रमण और वायरल संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है।
- स्ट्रॉबेरी शेक पीने से हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। इससे हृदय संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप उन्हें गर्मियों में स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक दे सकते हैं।
- स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक पीने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
- हड्डियों की मजबूती के लिए आप बच्चों को स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक दे सकते हैं।
- यह शरीर की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
- दांतों के लिए भी स्ट्रॉबेरी शेक काफी अच्छा माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी शेक बच्चों के लिए हेल्दी हो सकता है। इससे उनकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है। साथ ही यह कई समस्याओं से दूर रखने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आपके बच्चों को स्ट्रॉबेरी से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में उन्हें स्ट्रॉबेरी शेक न दें। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।