चटपटी मसालेदार ड्राई अरबी, खूब खाएं और खिलाएं: Dry Masala Arbi Recipe
Dry Masala Arbi Recipe

मसालेदार ड्राई अरबी बनाएंगे ऐसे तो खाते रह जाएंगे बड़े और बच्चे

मसाला अरबी बनाने में जितनी आसान है, खाने में ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है। वैसे तो ये ग्रेवी में भी बनायीं जाती है

Dry Masala Arbi Recipe: मसाला अरबी बिना ग्रेवी वाली ऐसी सब्जी जिसे रोटी, पराठा या पूरी किसी के भी साथ आराम से खाया जा सकता है। ये एक ऐसी सब्जी है जिसे नाश्ते में भी खाया जा सकता है। चाहें तो इसे साइड डिश के रूप में खाएं या मुख्य व्यंजन के तौर पर भी ये काफी अच्छी मानी जाती है। इसके साथ आप दाल या किसी और ग्रेवी वाली सब्जी का भी आनंद ले सकते हैं। मसाला अरबी बनाने में जितनी आसान है, खाने में ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है। वैसे तो ये ग्रेवी में भी बनायीं जाती है लेकिन अक्सर इसे लोग सूखी सब्जी के तौर पर ही खाना पसंद करते हैं।

बनते समय ही इसकी खुशबु से ही आपकी भूख बढ़ने लगेगी।

Dry Masala Arbi Recipe
Dry Masala Arbi Recipe Ingredients

अरबी: 500 ग्राम

4 मध्यम आकार के टमाटर

2  बड़े आकार के प्याज

लाल मिर्च पाउडर 1  छोटा चम्मच

गरम मसाला 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला  1छोटा चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

धनिया पाउडर: 2 चम्मच

4 – 5 हरी मिर्च

सौंफ़ पाउडर: 1 छोटा चम्मच

तलने के लिए तेल

2  चुटकी हींग

आधा चम्मच अजवाईन

हल्दी पाउडर 1 चम्मच

Yummy dry arbi
Yummy dry arbi

प्रेशर कुकर में एक से दो सीटी लगाएं।

अच्छी तरह भाप निकलने दें उसके बाद ही अरबी को प्रेशर कुकर से बाहर निकालें।

प्रेशर अपने आप निकलने से अरबी अच्छी तरह पकेगी नहीं तो आधी कच्ची और टाइट रह जाएगी।

अरबी को पानी से अच्छी तरह निकाल कर थाली में ठंडा करने रख दें।

ठंडा होने पर इन्हें अच्छी तरह छील कर साफ़ कर लें।

हल्के हाथों से अरबी को दबा कर चपटा कर दें।

अपनी पसंद के अनुसार अभी को गोल गोल टुकड़ों में काट भी सकते हैं या हल्का मैश कर दें।

अब प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट कर रख लें।

टमाटर को काटने की जगह उसका पेस्ट बना लें।

Arbi
Enjoy with chapati

अब एक गहरे पैन या कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें और अरबी को दोनों तरफ से अच्छी तरह पलट कर भूरा होने तक तल लें।

आप चाहें तो बिना तले भी अरबी की सूखी सब्जी बनाई जा सकती है।

एक गहरे पैन में तेल गरम करें।

अब इस गरम तेल में अजवाईन डाल कर चटका लें। इसके बाद हींग पाउडर डालें।

इसके बाद हरी मिर्च डाल कर 2 सेकंड के लिए कलछी से इसे चला लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर इसे सुनहरा भूरा होने तक भून लें।

प्याज के सुनहरा भूरा होने पर इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला दें।

अब इस पेस्ट को तब तक पकाएं जब तक ये किनारों से तेल ना छोड़ने लगे। इस पेस्ट में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर मिला लें।

इसे लगातार चलते रहें नहीं तो इसके जलने का डर बना रहता है। तकरीबन 3  मिनट तक इसे पकाएं।

आपने अरबी तली थी तो तली हुई अरबी के टुकड़े डाल कर इसमें मिक्स कर दें।

Tangy taste
Tangy taste

अगर आप बिना तली हुई अरबी इस्तेमाल कर रहें हैं, तब इस मिश्रण में अरबी डालने से पहले ही चाट मसाला और गरम मसाला आधा डाल कर मिक्स कर लें।

बिना तली हुई अरबी डालने के बाद मिक्स करें और आधा बचा हुआ गरम मसाला और चाट मसाला इसमें ऊपर से दाल कर मिलाएं।

इस तरह सब्जी पूरी तरह चटपटी और मसालेदार बन जाएगी। इसे दस मिनट तक हलकी आंच पर पकने दें तभी ये सूखी रहेगी।

अब गैस की आंच बंद कर दें और गरमा गरम अरबी की सब्जी तैयार है। पूरी पराठें रोटी  या नान के साथ इसे गरम गरम सर्व करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...