Right way to make Paratha
Right way to make Paratha

Right way to make Paratha: गरमा-गरम पराठे रायता, अचार या चटनी के साथ भला किसको पसन्द नहीं होंगे। इसीलिए अधिकांश घरों में आलू, गोभी, मूली,पनीर या सिंपल पराठे नाश्ते या खाने में बनते ही रहते हैं। लेकिन, पराठे खाने का असली मज़ा तभी आता है जब वो अंदर से सॉफ्ट हों और बाहर से क्रिस्पी। कई लोग इस कारण ही परेशान रहते हैं कि तमाम कोशिशों के बाद भी पराठे सख्त बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी आती है तो बस आप इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें, देखना कितने बढ़िया बनेंगे आपके पराठे।

आटा सही तरीके से गूंथे

पराठा परफेक्ट बनने के लिए जरूरी है कि उसका आटा नरम हो क्योंकि नरम आटे से बनाएं गए पराठे में परत अच्छी बनती हैं। इसके लिए ठंडे पानी की जगह थोड़ा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। आटा थोड़ी देर तक अच्छे से हाथों से खूब मसलें।

रेस्ट टाइम

Dough
Dough

पराठा बनाने के लिए डो तैयार करने के बाद कम से कम बीस मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ें। थोड़ी ज्यादा देर रख सकें तो और अच्छा रहेगा। अगर आप इस स्टेप को स्किप करेंगे तो पराठे परतदार नहीं बनेंगे।

ज्यादा देर नहीं सेकें

do not bake for too long
g
do not bake for too long

पराठे को ज्यादा कड़क नहीं सेकें क्योंकि इससे ये अंदर से भी कड़े हो जाते हैं। बाहर से थोड़ा ब्राउन करें जिससे अंदर से पराठे बिलकुल मुलायम और बाहर से क्रिस्पी रहें।

ज्यादा दबाएं नहीं

पराठा सेकते समय लोग उसको बहुत तेज दबाते रहते हैं लेकिन इससे पराठे अच्छे नहीं बनते। ध्यान रखें क्रिस्पी पराठे बनाने के लिए इन्हें हमेशा हल्के हाथ से दबायें। इसके लिए कलछी या हल्के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें घी या तेल का इस्तेमाल  

परफेक्ट पराठा बनाने के लिए कुछ लोग आटा गूंथने से पहले ही तेल का उपयोग करते हैं जो गलत है। इससे पराठे में परत ज्‍यादा नहीं बनती। घी या तेल का इस्तेमाल पराठों में लेयर बनाने के लिए करें। पराठे को बेलने के बाद उसके ऊपर ब्रश से तेल या घी लगायें फिर रोल करें। इसके अलावा तवे पर पहले तेल नहीं लगायें, जब पराठा दोनों तरफ़ से सिक जाये तब ही तेल लगायें। ज्यादा तेल का इस्तेमाल करने से बचना है तो पराठे पर ब्रश से तेल लगायें।

गरम सर्व करें

पराठे का असली स्वाद तब ही मिलता है जब आप उसको गरम-गरम सर्व करते हैं। ठंडा होने पर खाने से पराठों में वो मज़ा नहीं आता है। अगर आपको पराठे टिफ़िन में लेकर जाना है तो कोशिश करें कि पराठे अच्छे से फॉयल में पैक करें जिससे ये लंबे समय तक सॉफ्ट बने रहें।

मीडियम-हाई फ्लेम रखें

पराठे बनाते समय फ्लेम हमेशा मीडियम-हाई रखें। धीमी आंच पर पराठा बनाने से पराठे काफी सख्त हो जाते हैं। एक साइड से अच्छे से ब्राउन हो जाने पर ही पराठे को पलटें। तेज आंच पर बनाया पराठा क्रिस्पी और टेस्‍टी बनता है।

तो, आप भी इस बार अंदर से मुलायम और बाहर से क्रिस्पी पराठा बनाने के लिए हमारी ये टिप्स ज़रूर फॉलो करके देखें। देखना, आपके पराठे इतना टेस्टी बनेंगे कि हर कोई आपकी तारीफ़ करेगा।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...