homemade protein smoothies

Smoothie for Weight Gain: वजन बढ़ाना भी उतना ही मुश्किल होता है जितना कि वजन कम करना। वजन बढ़ाना दूर से लोगों को काफी आसान दिखता है कि पतले व्यक्ति कुछ भी खा सकते हैं और वह स्वादिष्ट और जंक फूड खा कर अपने शरीर को मोटा कर सकते हैं लेकिन ऐसा करना काफी हानिकारक होता है क्योंकि इस तरह से आपका शरीर अन हेल्दी रूप से वजन गेन कर लेगा। आपको हेल्दी रूप से वजन बढ़ाना चाहिए और ऐसा केवल हेल्दी चीजें खा कर ही हो सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि हेल्दी रेसिपी काफी बोरिंग होती हैं और आपका उन्हें खाने का मन नहीं करेगा तो आप गलत हैं क्योंकि गर्मियों के मौसम में आप स्मूदी जैसी स्वादिष्ट ड्रिंक्स का सेवन करके अपना वजन हेल्दी रूप से बढ़ा सकते हैं। इस मौसम में शायद ही ऐसा व्यक्ति होगा जिसे इस तरह की , नहीं पसंद होंगी।

एवोकाडो और पीनट बटर स्मूदी

Smoothie for Weight Loss
Avocado and Peanut Smoothie

इस स्मूदी में कैलोरीज़ की संख्या ज्यादा होती है क्योंकि इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स एवोकाडो और पीनट बटर होते हैं। इनके अलावा इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें खजूर और कोकोआ पाउडर भी ऐड कर सकते हैं। आप इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें और ऐसा होने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। यह स्मूदी अच्छे फैट्स से भरपूर है और इसमें चॉकलेट पाउडर भी ऐड है जो इसके स्वाद को काफी अच्छा बना सकता है।

अनानास की स्मूदी

आपको एक स्कूप प्रोटीन पाउडर लेना है, आधा कप काटे हुए अनानास के टुकड़े लेने हैं, जिन्हें आप पहले फ्रिज में रख कर ठंडा भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बदाम का दूध लेना है जो मिठास से रहित हो, इनके अलावा आपको आधा कप केले के टुकड़े, चिया सीड्स और बर्फ के टुकड़े लेने हैं। इन सारे इंग्रेडिएंट्स को मिक्सी में डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर दें। अब इसे गिलास में डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी, बनाना और ऑरेंज स्मूदी

Smoothie
Strawberry Smoothie

इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको दो कप कटी हुई फ्रोजन स्ट्रॉबेरी लेनी हैं, एक बड़ा संतरा लेना है, एक बड़ा केला लेना है, एक चौथाई कप ग्रीक योग हर्ट लेनी है। इसके अलावा एक कप ऑरेंज जूस, पानी और बादाम का दूध भी लेना है। सारे इंग्रेडिएंट्स को मिक्सी में डाल कर इनको अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे सर्व करें और ऊपर कुछ स्ट्रॉबेरी के टुकड़े भी रख सकते हैं ताकि यह देखने में और भी ज्यादा अच्छी दिखे।

ग्रीन स्मूदी

एक ब्लेंडिंग जार में अपनी पसंद का कोई भी फल डाल लें चाहे वह एवोकाडो हो या फिर केला या संतरा लेकिन एक एवोकाडो आपको जरूर लेना है। इसमें क्रीम एड करने के लिए थोड़ी सी योग हर्ट भी ले सकते हैं। इसके अलावा आधा इंच अदरक का टुकड़ा, थोड़ी सी पालक को इस जार में डाल कर सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपको अदरक नहीं पसंद है तो यह ग्रीन स्मूदी बिना अदरक के भी काफी अच्छी लगेगी।

बनाना कॉफी स्मूदी :

Banana Smoothie

इस स्मूदी का नाम ही काफी स्वादिष्ट लग रहा है तो इसका स्वाद भी काफी स्वादिष्ट रहने वाला है। इसको बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का दूध या फिर अपनी पसंद का कोई भी दूध, कॉफी, पीनट या फिर बादाम का बटर आदि लेना है। इनमें से कुछ इंग्रेडिएंट्स की कैलोरी काफी ज्यादा हैं इसलिए आपको इसे सुबह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में पीना चाहिए। इसमें अगर आप चाहते हैं तो एक टुकड़ा दालचीनी का भी डाल सकते हैं। इसे ब्लेंड कर लें और ताजा स्मूदी का आनंद उठाएं।यह सारी स्मूदी काफी स्वादिष्ट हैं इसलिए इनका लुत्फ जरूर उठाएं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...