हम ग्रोसरीज शोपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते। जिस से कि हमें कुछ सामान महंगा पड़ जाता है। एक स्मार्ट ग्रोसरी शोपर को बेस्ट डील्स के बारे में पता होना चाहिए। अब तो हम ग्रोसरी शोपिंग आफलाइन स्टोर्स के साथ साथ आनलाइन भी खरीद सकते हैं। आज मैं आप के साथ कुछ ऐसी ही टिप्स शेयर करूंगी जो कि एक स्मार्ट ग्रोसरी शोपर को पता होनी चाहिए। ये टिप्स आप के बहुत काम आ सकती हैं।
1. हफ्ते के बीच में खरीदिए : हफ्ते के बीच में ग्रोसरी शोपिंग की बेस्ट डील्स आप को मिल सकती हैं। आप पूरे हफ्ते की शोपिंग उसी दिन कर सकते हैं। यदि आप सुबह या शाम को शाॅप करते हैं तो आप को अन्य डिस्काउंट्स भी मिल सकते हैं। विकेंड पर शोपिंग न करें। उस समय आप को महंगा पड़ेगा।
2. एक छोटी बास्केट का प्रयोग करें : आप शोपिंग करते वक्त यदि बडी बास्केट लेते हैं तो जब तक वह भर नहीं जाती आप उस में सामान एड करते जाते हैं। इस से कुछ फिजूल सामान भी खरीदा जा सकता है। इस लिए जितना हो सके उतनी छोटी या हैंड बास्केट का प्रयोग करें।

3. जिस सामान की आप को जरूरत है केवल उन्ही सैक्शन में जाएं : आप जो खरीदने के लिए आए हैं उन्ही सैक्शन्स के पास जाएं। पूरे स्टार में घूमते घूमते आप कुछ बेकार का सामान जिस की आप को जरूरत नही होती वह भी खरीद लेते हैं। जिस से आप की जेब खाली हो जाती है।
4. फ्री सैम्पल्स का प्रयोग न करें : आप जितना हो सके उतना फ्री सैम्पल्स का प्रयोग करने से खुद को बचाएं। यह एक मार्केटिंग ट्रिक होती है। थोड़ा बहुत खा कर आप को वह चीज पसंद आती है व भूख लगने लग जाती है। जिस से आप व्यर्थ में फालतू का सामान खरीद लेते हैं। यदि संभव है तो खाने की चीजों वाले सैक्शन में जाने से बचें।
5. शोपिंग करते समय फास्ट म्यूजिक सुनें : आप ने सुपर मार्केट में धीमे गानों को सुना होगा जिस से कि आप धीरे धीरे चलें व ज्यादा समय स्टोर में गुजार सकें। म्युजिक की गति का हमारे शरीर की गति पर भी प्रभाव पडता है। इस लिए हमें फास्ट मयुजिक सुनना चाहिए। जिस से हम स्टोर में कम समय बिता पाएं व फिजूल खर्ची से भी बच जाएं। आप हैड फोन का प्रयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
नन्हे बच्चों की आंखों को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए यह टिप्स अपनाएं