गर्मी में पेट रहेगा ठंडा, शिल्पा शेट्टी का पुदीना छाछ है रामबाण उपाय: Butter Milk Recipe
चलिए जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की तरह आप भी गर्मियों में छाछ बनाकर कैसे पी सकते हैं।
Butter Milk Recipe: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फिटनेस के दीवाने तो कई लोग हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि वह फिट रहने के लिए रोज़ाना व्यायाम और योगासन करती हैं। इसके बावजूद शिल्पा अपने खाने-पीने में ज़्यादा परहेज़ नहीं करतीं। खासतौर पर गर्मी के महीनों में वह स्पेशल छाछ पीती हैं, जिससे उनका पेट काफी ठंडा रहता है। एक पुराने इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने इस सीक्रेट के बारे में बताया था। अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने पेट को एकदम ठंडा ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की तरह आप भी छाछ कैसे बना सकते हैं।
सामग्री

1 कप ताजा दही
2 कप ठंडा पानी
10-15 पुदीने की पत्तियां
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच सेंधा नमक
1/2 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 कटी हुई हरी मिर्च
विधि

- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दही लें और उसे हाथ से अच्छे से फेंट लें। जब दही एकदम स्मूथ हो जाए, तब उसमें धीरे-धीरे ठंडा पानी डालते जाएं और फेंटते रहें। अब आपकी पतली छाछ तैयार हो जाएगी।
- मिक्सर में पुदीने की पत्ती, अदरक, हरी मिर्च, थोड़ा सा नमक और 1-2 चम्मच पानी डालें। इसे अच्छे से पीस लें ताकि एक बारीक पेस्ट बन जाए। ये पेस्ट छाछ में स्वाद और ठंडक लाने का काम करेगा।
- अब जो पुदीना का पेस्ट तैयार किया है, उसे छाछ में डाल दें। फिर उसमें काला नमक, सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि सभी स्वाद एकसार हो जाएं।
- अब इस तैयार पुदीना छाछ को आप चाहे तो तुरंत पी सकते हैं, लेकिन अगर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें, तो यह और भी स्वादिष्ट और ठंडी लगेगी। सर्व करते समय गिलास में भरें, ऊपर से थोड़ा भुना जीरा छिड़कें और एक पुदीना पत्ती से सजाएं।
छाछ पीने के फायदे
- पुदीना छाछ में मौजूद पुदीना और ठंडा दही मिलकर पेट की गर्मी को कम करते हैं। यह पेट के अंदर ठंडक बनाए रखने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें नहीं होतीं।
- छाछ में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों के लिए अच्छे होते हैं। इसमें मिला पुदीना, भुना जीरा और अदरक पाचन को दुरुस्त करते हैं। यह भोजन को पचाने में सहायता करता है और कब्ज, गैस या बदहजमी जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है।
- गर्मी में पसीने के साथ शरीर से नमक और पानी बाहर निकल जाता है। छाछ एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर में नमी बनाए रखती है। इसमें मौजूद नमक और पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं, जिससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है।
- छाछ में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन यह पेट भरने ज्यादा देर तक भरकर रखने का अहसास कराती है जिससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
