सही तरीके से उत्तपम बनाने के लिए देख लें ये 5 वीडियो: Uttapam Recipe
Uttapam Recipe

उत्तपम बनाने के लिए देख लें ये 5 वीडियो

अगर उत्तपम ठीक से नहीं बन पाते हैं यानी कि कभी बेटर पतला हो जाता तो कभी ज्यादा गाड़ा या फिर सकते समय बीच से टूट जाता है तो फिर आप उत्तपम बनाने के पहले ये वीडियो जरूर देख लें। इसके बाद आपके उत्तपम एकदम परफेक्ट बनेंगे।

Uttapam Recipe: अगर आपके पास समय की कमी है और आप जल्दी में कुछ टेस्टी नाश्ता या स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो उत्तपम बनाकर देखिये। अगर उत्तपम ठीक से नहीं बन पाते हैं यानी कि कभी बेटर पतला हो जाता तो कभी ज्यादा गाड़ा या फिर सकते समय बीच से टूट जाता है तो फिर आप उत्तपम बनाने के पहले ये वीडियो जरूर देख लें। इसके बाद आपके उत्तपम एकदम परफेक्ट बनेंगे।

रणवीर ब्रार का यह वीडियो इंस्टेंट उत्तपम बनाने के लिए बहुत काम का है। उन्होंने इसके साथ खाने के लिए चटनी भी बनानी सिखाई है। पहले रवे में दही और पानी मिलाएं। इसमें थोड़ा नमक भी मिला दें। अब पैन में तेल में ये पेस्ट दाल दें और फिर उसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च दाल दें। एक तरफ जब अच्छे से सिक जाएगा तब उसको पलट दें। बस तैयार है आपका गरम उत्तपम। उनके इस वीडियो को 3. 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

श्याम रसोई का यह वीडियो देखकर भी आप झटपट उत्तपम बना सकते हैं। सबसे पहले सूजी में थोड़ा दही मिलाएं और फिर पानी मिलकर थोड़ी देर के लिए रख दें जिससे सूजी फूल जाए। अब इसमें थोड़ा और पानी, जीरा, अदरक का पेस्ट और हरा धनिया मिला दें। अब थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें। प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को काटकर रख लें। तवा गरम होने पर घोल दाल दें फिर इसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च दाल दें। अब हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें। उनके इस वीडियो को 1. 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

अगर हेल्दी वेजिटेबल उत्तपम बनाना चाहते हैं तो फिर आप हेब्बार किचन का यह वीडियो जरूर देख लें। इडली राइस में उड़द दाल मिलाकर 5 घंटे के लिए भीगने दें। अब इसको मिक्सर में पीसकर डो बना लें। अब थोड़ा पोहा पानी में धोने के बाद पीस लें और उसको उत्तपम के डो में मिला दें। अब इसको 8 घंटे के लिए रख दें। एक बाउल में प्याज, टमाटर, गाजर लें। तवे पर तेल डालने के बाद घोल डालें और फिर उसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें। उनके इस वीडियो को 860 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

कुकिंग विद शेफ अशोक ने भी उत्तपम बनाने की बहुत आसान रेसिपी बनायी है। सबसे पहले सूजी में दही और नमक मिलाकर पानी डालते हुए डो बना लें। अब थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब दो टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च को छोटा काट लें। टमाटर के बीज हटा दें। बी तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर बेटर दाल दें फिर इसके ऊपर सब्ज़ियां डालें। इन्होने नारियल की चटनी भी बनानी सिखाई है। उनके इस वीडियो को 1 . 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

भारत किचन का यह वीडियो देखकर भी आप बहुत ही आसान तरीके से उत्तपम बना सकते हैं। सबसे पहले बीन्स, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब सूजी में नमक और दही मिला दें। इसके बाद पानी मिलाकर डो बना दें। अब 10 मिनट के लिए रख दें। अब तवे पर डालकर ऊपर सब्ज़ियां डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं। चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा सा चीज़ दाल दें। उनके इस वीडियो को 2 . 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video