"A collage showing the process of making tri-colored Indian wraps (saffron, white, and green), featuring scenes of cooking vegetables in a skillet, rolling dough, and the finished wraps served with dipping sauces."
"A collage showing the process of making tri-colored Indian wraps (saffron, white, and green), featuring scenes of cooking vegetables in a skillet, rolling dough, and the finished wraps served with dipping sauces."

Summary: बच्चों को पसंद आएगा ये तिरंगा पराठा रोल, गणतंत्र दिवस पर जरूर ट्राय करें

अगर आप गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए कुछ खास और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो ट्राईकलर पराठा रोल एक शानदार आइडिया है। रंग-बिरंगे पराठे बच्चों को आकर्षित करते हैं और यह डिश उन्हें हेल्दी खाना खाने के लिए भी प्रेरित करती है।

Tricolor Paratha Recipe: गणतंत्र दिवस का जश्न सिर्फ झंडा फहराने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि घर के खाने में भी देशभक्ति के रंग घुल जाते हैं। ऐसे खास मौके पर अगर आप बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आने वाली कोई यूनिक डिश बनाना चाहते हैं, तो ट्राईकलर पराठा रोल एक परफेक्ट ऑप्शन है। तिरंगे के रंगों में सजे ये रोल दिखने में जितने खूबसूरत हैं, स्वाद में उतने ही लाजवाब भी हैं। यह डिश नाश्ते से लेकर स्नैक टाइम तक हर मौके को खास बना देती है और 26 जनवरी के जश्न में एक अलग ही खुशी जोड़ देती है ।

Tricolor paratha rolls served together on a plate with green chutney and sauce

Tricolor Paratha Rolls

तिरंगा पराठा रोल्स एक क्रिएटिव और हेल्दी फ्यूज़न डिश है, जिसे भारतीय तिरंगे से प्रेरित होकर बनाया जाता है। इसमें केसरिया रंग के लिए गाजर या शिमला मिर्च, सफेद रंग के लिए पनीर या आलू, और हरे रंग के लिए पालक या हरी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगीन भरावनों को नरम पराठे में लपेटकर रोल्स तैयार किए जाते हैं। यह डिश बच्चों के टिफिन, पार्टी स्नैक या 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे खास मौकों के लिए बेहद आकर्षक और स्वादिष्ट विकल्प है।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Course: Snack / Appetizer
Cuisine: Indian Cuisine
Calories: 177

Ingredients
  

आटे के लिए सामग्री
  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप पालक की प्यूरी
  • 1/2 कप उबली गाजर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल सेंकने के लिए
भरावन के लिए सामग्री
  • 1 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुईं
  • 1 कप गाजर बारीक कटी हुईं
  • 1 कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुईं
  • 1/2 कप उबले स्वीट कॉर्न
  • 1/2 कप पनीर
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार

Method
 

स्टेप 1: सामग्री तैयार करें
  1. गेहूं का आटा तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में पालक की प्यूरी मिलाकर हरा आटा, दूसरे में उबली गाजर या चुकंदर की प्यूरी मिलाकर केसरिया आटा और तीसरे हिस्से से सादा आटा गूंध लें। तीनों आटे को 10–15 मिनट ढककर रखें।
    Three portions of wheat dough prepared in tricolor shades—green spinach dough, saffron carrot or beetroot dough, and plain white dough resting in bowls.
स्टेप 2: लोइयां बनाएं
  1. तीनों रंगों के आटे की बराबर आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें ताकि पराठे एक जैसे बनें।
    Small equal-sized dough balls made from green, saffron, and white dough arranged neatly on a plate.
स्टेप 3: पराठे बेलें
  1. हर लोई को हल्के हाथ से बेलकर पतला पराठा तैयार करें।
    Thin round parathas rolled out from green, saffron, and white dough using a rolling pin.
स्टेप 4: गैस पर पराठे सेंकें
  1. तवे को गर्म करें, थोड़ा तेल लगाएं और पराठों को दोनों तरफ से नरम और हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
    Tricolor parathas being cooked on a hot tawa with light oil until soft and lightly golden.
स्टेप 5: भरावन तैयार करें
  1. पैन में थोड़ा तेल गर्म कर बारीक कटी सब्ज़ियाँ डालें। नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर हल्का सा भून लें।
    Fresh chopped vegetables being sautéed with mild spices in a pan to prepare stuffing.
स्टेप 6: पराठों पर चटनी लगाएं
  1. सेंके हुए पराठों पर हरी चटनी समान रूप से फैलाएं।
    Cooked parathas spread evenly with green chutney using a spoon.
स्टेप 7: भरावन रखें और रोल बनाएं
  1. पराठे के बीच में सब्ज़ियों की भरावन रखें, थोड़ा दही या मेयोनीज़ डालें और धीरे-धीरे रोल बना लें।
    Vegetable stuffing placed on chutney-coated paratha with yogurt or mayonnaise before rolling.
स्टेप 8: परोसें
  1. तीनों रंगों के पराठा रोल को एक साथ प्लेट में सजाएं और हरी चटनी या सॉस के साथ गरमागरम परोसें।
    Tricolor paratha rolls served together on a plate with green chutney and sauce

Notes

कुछ अतिरिक्त टिप्स
  • आटे में मिलाई जाने वाली सब्ज़ियों की प्यूरी बहुत ज़्यादा पतली नहीं होनी चाहिए। गाढ़ी प्यूरी से आटा सही तरह से गूंधता है और पराठों का रंग भी अच्छा आता है।
  • तीनों तरह का आटा गूंधने के बाद उन्हें थोड़ी देर आराम देना बहुत ज़रूरी है। इससे पराठे नरम रहते हैं और रोल बनाते समय फटते नहीं हैं।
  • पराठे सेंकते समय आंच मध्यम रखें और बहुत ज़्यादा तेल न डालें। हल्के से सिकी हुई रोटियां रोल के लिए ज़्यादा अच्छी रहती हैं।
  • भरावन को हल्का और सूखा रखें। अगर भरावन में नमी ज़्यादा होगी तो पराठे गीले हो सकते हैं और रोल ठीक से सेट नहीं होंगे।
  • रोल बनाते समय भरावन ज़्यादा न भरें। कम और संतुलित भरावन से रोल अच्छे से बंद होते हैं और दिखने में भी साफ-सुथरे लगते हैं।
  • अगर बच्चों के लिए बना रही हैं तो मसाले कम रखें और तीखी चटनी से बचें। इससे रोल हल्के और सभी के लिए पसंदीदा बनते हैं।
  • पराठों को पहले से बनाकर रखा जा सकता है, लेकिन रोल हमेशा परोसने से ठीक पहले ही बनाएं। इससे स्वाद और ताज़गी बनी रहती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...