Drinks for Navratri Vrat
Drinks for Navratri Vrat

Drinks for Navratri Vrat: नवरात्रि का मतलब है भक्ति और उपवास। लेकिन ईमानदारी से कहें तो उपवास थोड़ा थका देने वाला हो सकता है और ऐसे में आपके लिए काम करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इन नौ दिनों के दौरान तरोताजा और एक्टिव महसूस करने के लिए आपको हाइड्रेटेड रहना चाहिए।

लेकिन व्रत के दिनों में सिर्फ़ सादा पानी पीना पर्याप्त नहीं है। वहीं, अगर आप व्रत में बार-बार चाय पीते हैं, तो इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप व्रत के नियमों को ध्यान में रखते हुए कुछ ड्रिंक्स को बनाकर पीएं। ये ड्रिंक्स ना केवल आपको हाइड्रेटेड रखते हैं, बल्कि आपको नेचुरली एनर्जी भी देते हैं। आप इन ड्रिंक्स में नारियल पानी कूलर से लेकर साबूदाना शेक तक, ये ड्रिंक्स आपका व्रत तोड़े बिना आपको एनर्जी देते रहेंगे। साथ ही, इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये हेल्थ के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद हैं। तो चलिए आज इस लेख में टपरी किचन रेस्टोरेंट के हेड शेफ हिमांशु त्यागी आपको व्रत के अनुकूल कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के दिनों में आसानी से बनाकर पी सकते हैं-

साबूदाना एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है, इसलिए जब आप साबूदाना की मदद से मिल्कशेक बनाते हैं तो इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही, यह पाचन में सुधार करता है। इसे उपवास के दिनों के लिए एकदम सही माना जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप भिगोया हुआ साबूदाना
  • 1 गिलास दूध
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या गुड़
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • सजावट के लिए कटे हुए मेवे

कैसे बनाएं-

  • भिगोए हुए साबूदाने को दूध के साथ तब तक मिलाएं, जब तक वह चिकना न हो जाए।
  • अब इसमें शहद या गुड़ और इलायची पाउडर डालें। फिर से मिलाएं।
  • एक गिलास में डालें, ऊपर से मेवे डालें और आनंद लें।

बादाम और केसर से भरपूर यह ड्रिंक प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह ना केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और आपको ठंडा रखता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 10 बादाम (भिगोए और छिलके उतारे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • 1 गिलास ठंडा दूध
  • केसर के कुछ धागे
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • एक चुटकी इलायची पाउडर

कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले भिगोए हुए बादाम को 2 बड़े चम्मच दूध के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को ठंडे दूध में केसर, शहद और इलायची के साथ मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

मखाना प्रोटीन से भरपूर होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और स्टैमिना बढ़ाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप भुना हुआ मखाना
  • 1 गिलास दूध
  • 1 बड़ा चम्मच गुड़ या शहद
  • एक चुटकी इलायची पाउडर

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले भुने हुए मखाने को दूध के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक यह स्मूथ न हो जाए।
  • अब इसमें गुड़/शहद और इलायची पाउडर डालें और दोबारा ब्लेंड करें।
  • ठंडा करके परोसें और मज़े लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...